Sunday 28 October 2012

नजर लगने पर-

नजर लगने पर-
*
नजराए हुए व्यक्ति के ऊपर चारों ओर से फिटकरी का टुकड़ा घुमाकर चूल्हे में डाल दें। तीन दिन तक यह प्रयोग करें। नजर उतर जाएगी।

*
हल्दी के पानी में रंगे सूती कपड़े में अजवायन रखकर पोटली बनाएँ। काले धागे में बाँधकर बच्चे के गले में लटकाएँ। वह बुरी नजर से बचा रहता है।

*
जिस किसी स्त्री या पुरुष पर संदेह हो कि उसकी नजर बच्चे को लगी है, तो उसका हाथ बच्चे के सिर पर फिरवा दें, नजर उतर जाएगी।

*
गाय के ताजे गोबर का दीपक बनाएँ। उसमें गुड़ का छोटा-सा टुकड़ा और सरसों का तेल डालकर घर में प्रमुख द्वार की दहलीज के मध्य जलाकर रखें। नजर लगे व्यक्ति या बच्चे को दिखाकर, दीपक की लौ को चमड़े के जूते या चप्पल से बुझा दें। नजर उतर जाएगी।

घर में कौन से फैंगशुई -



घर में कौन से फैंगशुई -
-
मछलियां, दर्पण, क्रिस्टल, घंटी, बांसुरी, कछुआ, सिक्के, लाफिंग बुद्धा आदि घर में सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाने का कार्य करते हैं।

-
हाथी का जोड़ा संतान इच्छुक दम्पति के कमरे में रखना बहुत शुभ माना जाता है। इसे मुख्य द्वार के पास लगाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

-
घर में एक्वेरियम रखने से घर की सकारात्मक ऊर्जा में वृद्धि होती है।

-
ड्रेगन के मुंह वाला जीवन यान घर की सुख-समृद्धि के साथ ही परिवार की आयु में वृद्धि करता है।

-
मछली जल की प्रतीक होती है और फेंगशुई में जल एक प्रमुख तत्व है। यह धन का प्रतीक है। जल की उपस्थिति घर या कार्यालय में माँगलिक ऊर्जा की सूचक है, जिसका फल सौभाग्यवद्र्धक होता है।

-
मछली परीक्षा में सफलता, नौकरी में पदोन्नति एवं उपलब्धि की प्रतीक मानी जाती है।

-
फेंगशुई की मान्यता के अनुसार लाफिंग बुद्धा घर में रखने से घर में हमेशा खुशी और प्रसन्नता का माहौल बना रहता है।

Friday 26 October 2012

शयन कक्ष -



शयन कक्ष -
हमारे घर का बहुत जरूरी हिस्सा होता है जहां हम अपनी 1/3 भाग जिन्दगी बिताते है। क्योंकि यह कक्ष आराम के लिए होता है। अतः इस कक्ष को ज्यादा सजाएं।

कमरे में यदि बीम हो तो उसके नीचे सोएं क्योंकि आपको सिरदर्द या नींद आने की बीमारी हो सकती है।

पलंग के ऊपर अलमारियां शैल्फ नहीं होने चाहिए।

शयन कक्ष का द्वार आपके पलंग से नजर आना चाहिए। नहीं तो आपको हमेशा डर घेरे रहेगा।

सोते समय आपके पैर दरवाजे के ठीक सामने नहीं होने चाहिए क्योंकि यह एकशव की स्थितिमानी जाती है।

पलंग के पीछे कोई खिड़की या खाली जगह नहीं होनी चाहिए। यदि है तो आप एक भारी परदा टांग सकते है।

पति-पत्नी में माधुर्य संबंधों के लिए शयन कक्ष के नैऋत्य कोण (दक्षिण-पश्चिम) में प्रेम-व्यवहार करते पक्षियों का जोड़ा रखना चाहिए।