Wednesday 30 January 2013

यदि आपको लगता है कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो निराश बिल्कुल मत होइए



यदि आपको लगता है कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो निराश बिल्कुल मत होइए 

क्योंकि भाग्य के देवता यानी भगवान श्रीगणेश का ध्यान कर आप अपना भाग्य आसानी से चमका सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे लिखे मंत्र का विधिवत रूप से जप करना होगा।
मंत्र

ऊँ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर वरद सर्वजनं वशमानय स्वाहा

जप विधि


-
प्रति बुधवार सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।

-
इसके बाद गणेशजी की पूजा करें और उन्हें दुर्गा चढ़ाएं साथ ही लड्डूओं का भोग भी लगाएं।

-
इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठें।

-
तत्पश्चात हरे पन्ने की माला से ऊपर लिखे मंत्र का जप करें। मंत्र का प्रभाव आपको कुछ ही समय में दिखने लगेगा।

-
यदि मंत्र जप प्रतिदिन करेंगे तो इसका प्रभाव और भी अधिक और शीघ्र होगा



अगर आप भी मन और परिवार को शांत और सुखी रखना चाहते हैं तो नीचे बताए विशेष मंत्र से श्री गणेश को शमी पत्र अर्पित करें -

-
सुबह स्नान कर भगवान श्री गणेश का ध्यान और पूजा करें।

-
पूजा में पारंपरिक रूप से गंध, अक्षत, फूल, सिंदूर के अलावा विशेष तौर पर नीचे लिखे मंत्र के साथ शमी पत्र अर्पित करें -

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।


शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।


-
शमी पत्रों के गणेश को अर्पण के बाद यथाशक्ति नैवेद्य अर्पित कर आरती करें और मंगलकारी शमीपत्रों की भांति जीवन में शांति और मंगल की कामना करें।

Monday 28 January 2013

अगर कोई भी उपाय प्रभावी नहीं हो रहा है ?



अगर आप समस्याओं से बुरी तरह घिरे हुए हैं और कोई भी उपाय प्रभावी नहीं हो रहा है, तो आप इसे प्रयोग करके देख सकते हैं - एक लोटा जल अपने सिरहाने रखें और सुबह उस जल को किसी पौधे में डाल दें (तुलसी, पीपल, केला आदि में नहीं डालें)। ऐसा सात दिन करें। हो सकता है कि आपकी समस्याएँ धीमे-2 समाप्त हो जाएँ। अगर आप यह प्रयोग करते हैं, तो परिणाम मुझे अवश्य बताएं।
आपका दिन मंगलमय हो

Friday 25 January 2013

भाग्यवर्धक वस्तुएं :-

भाग्यवर्धक वस्तुएं :-

1. रुद्राक्ष
2. शंख
3. घंटी
4. स्वस्तिक का चिह्न
5. ऊं का लॉकेट
6. कलश
7. गंगाजल
8. मौली (कलाई पर बंधने वाला नाड़ा)
4. कमल गट्टे, तुलसी या रुद्राक्ष की माला।
5. सालग्राम और पंच देव की पीतल की मूर्ति।
6. दीवार पर लगा प्रकृति का चित्र या हंसमुख परिवार का चित्र।

Wednesday 23 January 2013

कैसे करें उपाय की घर में लक्ष्मी आएं घर में सुख-शांति आएं और घर खुशियों से भर जाएं

कैसे करें उपाय की घर में लक्ष्मी आएं
घर में सुख-शांति आएं और घर खुशियों से भर जाएं
मेष राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मेष राशि  वाले 7 शनिवार मिट्टïी के बर्तन में काली सरसों भरकर ऊपर ढक्कन लगाकर काला कपड़े से बांध कर बहते पानी में प्रवाह कर दें।
2. चिडिय़ों को दाना और चीटिंयों को आटा डालना मेष राशि वालों के लिए अति लाभकारी होगा।

 वृषभ राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. वृषभ राशि वाले 8 किलो सरसों का तेल लोहे के बर्तन में भरकर उसमें अपना मुंह देखकर और उस तेल को शनि मंदिर में लेकर जाएं। स्नानोपरांत गीले कपड़ों में श्रीशनिदेव का विधिवत्ï तेलाभिषेक करें और बर्तन वहीं छोडक़र आ जाएं। ऐसा आप 40 शनिवार करें।
2. 8 सूखा नारियल, 8 बादाम श्रद्घानुसार 11 शनिवार को राहु काल के दौरान बहते पानी में प्रवाह करें।

मिथुन राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मिथुन राशि वाले गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को 21 शनिवार राहुकाल के दौरान भोजन, कपड़े और दवाइयों की सहायता करने से श्रीशनिदेव प्रसन्न होते हैं।
2. किसी भी शनिवार को पुष्य नक्षत्र हो शमी वृक्ष की जड़ काले धाले या काले कपड़े में बांधकर गले या दाहिनी भुजा में धारण करें।

 कर्क राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कर्क राशि वाले 8 शनिवार गरीब इलाके  में गरीबों के लिए श्रद्घानुसार भोजन की व्यवस्था करें। भोजन में देसी चने अवश्य होने चाहिए।
2. लगातार 40 दिन गौमाता की सेवा करें। आटे की लोई में 5 पेड़े गुड़ सहित रखकर गाय को खिलाएं।

सिंह राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. सिंह राशि वाले 11 शनिवार पाशुपत स्तोत्र का पाठ करते हुए सरसों के तेल से भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक करें। ततपश्चात स्वच्छ भोजन गरीब लोगों में बांटें।
2. 40 शनिवार श्रीशनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। प्रत्येक शनि अमावस्या के दिन एक बार पहना हुआ वस्त्र और एक नवीन वस्त्र गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दें। उसे प्रेम से भोजन कराएं। संपूर्ण मनोकामना पूरी होगी।

 कन्या राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कन्या राशि वाले प्रदोष काल में पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 108 परिक्रमा करें। ततपश्चात 11 लड्ïडू कुत्ते को अपने हाथ से खिलाएं। ऐसा आप 11 शनिवार करें। अवश्य श्री शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।
2. 40 दिन में नियमित घर मेें सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि मृत्योन्जय स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. तुला राशि वाले प्रत्येक शनिवार अपने घर में शनि ग्रह पीड़ा निवारण यंत्र का सरसों के तेल से दशरथ कृत शनिस्तोत्र का पाठ करते हुए अभिषेक करें। पूजा के बाद यह तेल आक के पेड़ में चढ़ा दें। ऐसा 40 शनिवार करें।
2. 40 शनिवार शनि मंदिर में जाकर भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाए और शनिदेव चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी पर मिष्ठïान रखकर खिलाएं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. वृश्चिक राशि वाले हर शनिवार को गरीब और निर्धन व्यक्तियों को केला, गुड़, मीठी खील, भूने हुए देसी चने बांटना अति लाभकरी रहेगा। यह चीजें आप बंदरों को भी खिला सकते हैं। परंतु जंगल में भीतर जाकर खिला सकते हैं सडक़ पर दुर्घटना की संभावना रहती है। और यह पाप हैं। इस बात का ध्यान रखें। सडक़ पर कभी नहीं खिलाएं।
2. हर रोज नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत सूर्य देव के दर्शन करते हुए 108 बार हर रोज इस मंत्र का जाप करें।

ऊँ सूर्यपुत्रो दीर्घदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय:। 
मन्दचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:॥


धनु राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. धनु राशि वाले प्रतिदिन नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर जल और बेल पत्र चढ़ाए। जल में गंगाजल, कच्चा दूध अवश्य मिलाएं। हर मनोकामना पूरी होगी।
2. शनिवार का व्रत करें। एक समय भोजन करें। भोजन में नमक नहीं लें। भूमि शयन करें। भोजन में उड़द की कोई न कोई वस्तु जरूर रखें। भोजन से पूर्व कुत्तो व बंदरों को श्रद्घानुसार बूंदी के लड्ïडू अवश्य खिलाएं। लेकिन मेरी चेतावनी का ध्यान रखें। बंदरों को रोड़ पर कोई वस्तु नहीं खिलानी चाहिए।

मकर राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मकर राशि वाले शुक्रवार की रात भिंगोए सवा किलो देसी चने, 8 लकड़ी के कच्चे कोयले, 8 हल्दी की गांठ, 11 लौंग काले कपड़े में बांधकर शनिवार के दिन किसी भी तालाब में मछलियों के मध्य डाल दें। एक वर्ष तक यह उपाय करें। एक बात का अवश्य ध्यान रखें इस दौरान मछलियों का सेवन नहीं करें। इस प्रयोग को मोती दान कहते हैं। इस बात का ध्यान रखें।
2. हर रोज नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत घर में तेल का दीपक जलाकर शनिदेव के स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कुंभ राशि वाले प्रत्येक शनिवार को श्रद्घानुसार उड़द के आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर राहुकाल के दौरान मछलियों को डाले। हर कष्टï से छुटकारा मिलेगा।
2. प्रात:काल नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत अपने घर में शनि देव के विग्रह के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि स्तवराज के पांच पाठ करें या श्रद्घापूर्वक ब्राह्मïण से कराएं। शनिदेव संबंधित वस्तुओं का दान करें। बहुत लाभ मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मीन राशि वाले प्रत्येक शनिवार को नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:॥ मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं।
2. शनिदेव गौ सेवा बहुत प्रसन्न होते हैं। गाय के सिर पर रोली लगाकर, उसके सींगों पर मोली बांधकर धूप और आरती करें। अंत में बूंदी के लड्ïडू खिलाएं। ऐसा करने से संपूर्ण बाधाएं दूर हो जाती हैं।

Tuesday 22 January 2013

चमत्कारी उपाय: घर से निकलते समय हाथ में रखें कुछ सिक्के:--

चमत्कारी उपाय: घर से निकलते समय हाथ में रखें कुछ सिक्के:--

क्या आप भी धनवान होना चाहते हैं
क्या आपको मेहनत का उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं हो पा रहा है
क्या आप किस्मत चमकाना चाहते हैं
यदि हां तो यहां एक उपाय बताया जा रहा है, जिसे प्रतिदिन अपनाने पर आपकी किस्मत भी आपका साथ देगी-

1.
ध्यान रखें यहां बताया जा रहा उपाय प्रतिदिन किया जाना चाहिए। उपाय के अनुसार जब आप किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलते हैं उस समय अपने साथ कुछ रुपए यानी सिक्के या नोट रखें। इसके बाद रास्ते में जो भी जरूरतमंद व्यक्ति या कोई भिखारी दिखाई दे उसे यह पैसे दान करें।
2.
घर से निकलते समय हाथ में रखें हुए पैसों को आप किसी मंदिर में भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा यह पैसे किसी ब्राह्मण या छोटी कन्या को भी दान में दिए जा सकते हैं। यह पैसे किसी अन्य जीव के कल्याण के लिए भी दान किए जा सकते हैं। जैसे किसी गाय के लिए घास खरीदने में, पक्षियों को दाना डालने में आदि।

ऐसा करने पर आपके कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएंगी और धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ होगा। यह उपाय प्रतिदिन किया जाना चाहिए। आपको कितने रुपए दान करने हैं यह आपकी श्रद्धा और सामथ्र्य पर निर्भर है। ध्यान रखें यह दान निस्वार्थ भाव से किया जाना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार निस्वार्थ भाव से किया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। दान से ही पुराने पापों का प्राश्यचित भी हो जाता है। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति या अन्य जीवों के लिए पुण्य कर्म करने पर आपके कार्यों की रुकावटें स्वत: ही समाप्त होने लगती हैं। धन संबंधी सुख प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि आप जितना दान करते हैं उससे कई गुना अधिक होकर वह आपको पुन: प्राप्त होता है।
धनवान होने के लिए मेहनत के साथ ही किस्मत की मदद भी आवश्यक है। काफी लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसके विपरित कुछ लोग कम मेहनत के बाद ही काफी अधिक धन प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा होने के पीछे भाग्य ही है। यह उपाय आपके भाग्य को भी प्रबल कर सकता है।



असफल होने का यह मतलब कदापि नहीं की सब कुछ यही ख़तम हो गया ,सच तो यह है की असफल होना एक नई शुरुआत है i और सफ़लत पाना अंतिम पड़ाव नहीं, थोड़ी सफलता पाकर घमंड करना असफलता की शुरुआत हो सकती है, तो हम सब आपनी छोटी छोटी हार से घबराने के बजाये अपनी उस हार से सीख ले और पुनः पूरी शक्ति लगा कर विजयी हने का प्रयास करे प्रभु आवश्य आप को सफलता देंगे ..