Monday 29 April 2013

मंगली दोष और उसके उपाय

मंगली दोष और उसके उपाय

भारत ही नही विश्व मे भी मंगली दोष के परिहार के उपाय पूंछे जाने लगे हैं। जो लोग भली भांति मंगली दोष से पीडित है और उन्होने अगर मंगली व्यक्ति को ही अपना सहचर नही बनाया है तो उनकी जिन्दगियां नर्क के समान बन गयीं है,यह प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से देखा जा सकता है। जन्म कुन्डली के अनुसार अगर मंगल लगन में है,मंगल दूसरे भाव में है,मंगल अगर चौथे भाव में है,मंगल अगर अष्टम भाव में है,मंगल अगर बारहवें भाव में है तो मंगली दोष लग जाता है। मंगली दोष हमेशा प्रभावी नही रहता है,मंगल अगर किसी खराब ग्रह जैसे राहु केतु या शनि से पीडित हो रहा हो तो मंगली दोष अधिक परेशान करता है,अगर वही मंगल अगर किसी प्रकार से गुरु या चन्द्र से प्रभावित हो जाता है तो मंगल साफ़ और शुद्ध होकर पूजा पाठ और सामाजिक मान्यता में अपना नाम और धन कमाने में सफ़ल रहता है,इसलिये मंगल को समझने के लिये मंगल का रूप समझना बहुत जरूरी है। मंगल पति की कुन्डली में उसके खून का कारक होता है,उसकी शक्ति जो पौरुषता के रूप में जानी जाती है के रूप में होता है,मंगल भाइयों के रूप में भी जाना जाता है,और मंगल अगर कैरियर का बखान करता है तो वह शनि के साथ मिलकर डाक्टरी,इन्जीनियरिंग,रक्षा सेवा और जमीनी मिट्टी को पकाने के काम,जमीनी धातुओं को गलाने और उनसे व्यवसाय करने वाले काम,भवन निर्माता और रत्नों आदि की कटाई के लिये लगाये जाने वाले उद्योगों के रूप में भी जाना जाता है।

चतुर्थ भावस्थ मंगल यदि अशुभ हो, तो शहद, शक्कर और चीनी का व्यापार कदापि न करें।बंदरों, साध् ाुओं और अपनी मां की सेवा करें। बंदरों को गुड़ और चना खिलाएं। अष्टमस्थ मंगल के भी यही उपाय हैं।इसके अतिरिक्त इस स्थिति के दोष से बचाव के लिए विधवाओं का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा अपने पुत्र के जन्मदिन पर नमक बांटें।सप्तम (जाया) भाव में किसी भी राशि का मंगल जब अशुभ हो, तो जातक साली, मौसी, बहन, बेटी और बुआ को मिठाइयां बांटें।झूठ और झूठी गवाही से बचें। पत्नी को चांदी की चूड़ी लाल रंग करके पहनाएं। व्यय भाव में जब मंगल अशुभता लिए हुए हो, तो जातक नित्य सुबह खाली पेट शहद का सेवन, मंदिर में बांटें और अन्य लोगों को खिलाएं।

मंगल दोष अपना सर्वाध् िाक बुरा प्रभाव सप्तम व अष्टम भावों में दिखाता है जबकि व्यय भाव में इसका प्रभाव कम होता है। मूलतः यह माना जाता है कि मंगल दोष कुटुंब सुख में बाधक होता है क्योंकि अग्नि तत्व प्रधान होने के कारण मंगल साध् ाारण ग्रहों से प्रभावित नहीं हो पाता। फलतः जातक में क्रोध, चिड़चिड़ापन, हठधमिर्त ा, कामाध्ं ाता, वचै ारिक मतभदे आदि बढ़ जाते हंै, जिससे पारिवारिक जीवन दुखद हो जाता है। अशुभ ग्रहों को निष्क्रिय करने अथवा शुभत्व प्रदान करने के सुझाव अत्यंत प्रभावशाली हैं जिन्हें एक सामान्य इन्सान, आर्थिक रूप से विपन्न व्यक्ति भी, आसानी से कर के लाभान्वित हो सकता है।

मंगल दोष निवारणार्थ मंगल दोष के सामान्य उपाय सभी प्रकार की लग्न कुंडलियों के विविध भावगत मंगल दोष के लिए सर्वमान्य हैं, जिन्हें अवश्य करना चाहिए। जैसे मंगल की धातु तांबा तथा रत्न मूंगा है, शहद एवं मिठाई मंगल को विशेष प्रिय हंै।इनकी शांति, पूजा, दानादि से लग्न को सबल, सक्रिय किया जा सकता है। मंगलवार का व्रत, हनुमानजी की आराधना, विविध पाठ, शहद, सिंदूर, मसूर की दाल का दान या उनका बहते पानी में प्रवाह, मृगचर्म पर शयन, शुद्ध चांदी का प्रयोग, भाई की सेवा आदि प्रमुख उपाय हैं। पवन सुत हनुमान जी की आराधना श्रेष्ठ, सरल एवं सस्ते उपायों की श्रेणी में रखा गया है। वहीं भगवान कार्तिकेय तथा धरती की पूजा का भी विधान है। स्वयं मंगलदेव की आराधना और उनकी भगिनी यमुना की पूजा से भी दोष का शमन होता है। सूर्य के आ. ज्ञाकारी पुत्र होने के कारण सूर्य की आराधना से भी मंगल प्रसन्न होता है। मंगल दोष दूर करने के लग्नानुरूप तथा भावानुरूप सुझाए गए उपाय अत्यंत कारगर हैं, जिन्हें अपनाकर आम जन भी मंगल के अशुभत्व को शुभत्व में बदल सकते हैं।इन उपायों से कोई हानि नहीं होती। मंगल लग्न में होकर अशुभ हो, मंगल दोष बना रहा हो, तो जातक मुफ्त में दान ग्रहण न करे और कोई वस्तु बिना मूल्य चुकाए स्वीकार न करें।हाथी दांत की बनी वस्तुएं घर में या अपने पास न रखें।

Thursday 25 April 2013

चन्द्र ग्रहण पर प्रत्येक राशि अनुसार राशिफल व उपाए



चन्द्र ग्रहण पर प्रत्येक राशि अनुसार राशिफल व उपाए

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ग्रहण अच्छा है। उन्हें बच्चों से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को थोड़ा सा इस समय सावधान रहने की जरूरत है।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            किसी लाल कपड़े में बूंदी के आठ लड्डू बांध लें। इसके पश्चात इस मिठाई वाले कपड़े को अपने सामने रखकर घी का दीपक जला लें तथा वहीें बैठ कर ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायणाय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गरीब कन्याओं को बांट दें।

वृष राशि
वृष राशि वालों को गृह कलेश से मुक्ति मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होंगी। आय के साधनों में चल रही परेशानी दूर होने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परंतु नैतिकता का दामन पकडक़र रखें। गुप्त और सरकार विरोधी कार्यों से बचें।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
 सवा किलो चावल सफेद कपड़े में बांधकर अपने सामने रख लें तथा घी का दीपक जला कर अपने इष्टदेव का ध्यान करें। उसके बाद ऊँ गोपालाय उत्तर ध्वजाय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान पक्षियों को चुगने हेतु डाल दें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को ग्रहण मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए वाद-विवाद से बचें। संतान की तरफ से मानसिक परेशानी बढ़ेगी।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
             भीगे हुए मूंग 250 ग्राम एवं 11 इलायची अपने सामने रख लें। घी का दीपक जला कर इष्टदेव का ध्यान करें। इसके पश्चात ॐ क्लीं कृष्णाय नम:॥  मंत्र का  जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान किसी देवी मंदिर में रख कर आ जाएं।

कर्क राशि  
कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनावश्यक खर्चों से छुटकारा दिलाएगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। आर्थिक परेशानियों का निवारण। नवीन योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारी यात्राएं लाभकारी रहेगी।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
कर्क राशि पर ग्रहण होने पर सफेद कपड़े में चावल, मिश्री तथा चाँदी का छोटा सा टुकड़ा या तार रख कर पोटली बना लें। इस पोटली को अपने सामने रखकर घी का दीपक जला लें तथा ॐ हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नम:॥  मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान किसी शिव मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों  के लिए यह ग्रहण शुभ फलों का संकेत दे रहा है। कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा। कारोबार में किया गया निवेश धन लाभ देगा। पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            सिंह राशि पर ग्रहण पडऩे से गेहूं, तांबे के पात्र में भरकर उसके ऊपर थोड़ा सा गुड़ एवं लाल चंदन का एक टुकड़ा रख लें। अब सूर्यदेव को प्रणाम कर घी का एक दीपक जला लें। उसके पश्चात ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधाराय नम:॥  मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान ताम्रपात्र सहित सदाचारी ब्राह्मण को दान में दे दें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा, दाम्पत्य सुख अच्छा होगा, जिसके कारण व्यवसाय में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            श्रद्घानुसार पालक और हरी चूडिय़ां, हरा कपड़ा अपने पूजा स्थान में रखें। घी का दीपक जलाएं और ॐ नमो प्रीं पीताम्बराय नम:  मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों में बांट दें।

तुला राशि 
तुला राशि वालों का समय सामान्य रहेगा। कोई विशेष परेशानी नहीं आयेगी। परन्तु सभी कार्यों में एक बार रुकावट आने के बाद ही सफलता प्राप्त होगी।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            एक कटोरे में सवा किलो ज्वार ले लें। पूजा स्थान में अपने सामने रख दें। घी का दीपक जलाकर ॐ तत्त्वनिरजनायतारकरामाय नम:॥ मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों में बांट दें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को व्यवसाय में अपने कर्मचारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। कर्मचारियों की वजह से नुकसान की सम्भावना है।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            लाल कपड़े में गुड़ की रेवड़ी या कोई लाल रंग की मिठाई बांधकर अपने सामने रख लें तथा घी का दीपक जलाकर अपने इष्टदेव का ध्यान करे तथा ॐ नारायणाय सुरसिंहासनाय  नम: मंत्र का जाप करे। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान कन्याओं में बांट दें।

धनु राशि
धनु राशि वालों को ग्रहण अच्छा रहेगा। आने वाले समय में लम्बी यात्रा का योग बनेगा। मित्रों से व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा जिसके कारण आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए साधन बन सकते हैं। समय का लाभ उठाएं।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            9 पीले फल, 9 हल्दी की गांठ पीले कपड़ें में श्रद्घासनुसार दक्षिणा बांध कर अपने सामने रख लें। घी का दीपक जलाकर ऊँ श्री देवकृष्णाय ऊध्र्वान्तकाय नम: मंत्र का जाप करें।  ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह किसी मंदिर में रखकर आ जाएं।

मकर राशि
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कतें आयेंगी जिसका असर उनके कार्य पर पड़ेगा। कृपया, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अकेले लम्बी यात्रा न करें।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            मकर राशि वालें मिट्टी के कुल्हड़ में तिल का तेल भरकर अपने सामने रखें। तेल का दीपक जलाकर ऊं श्री वत्सलाय वत्स राजाय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गौशाला या गरीब व्यक्ति को दे दें।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों को आर्थिक दृष्टि से आने वाला समय अच्छा नहीं रहेगा। अपने साथियों के साथ सहयोग बना कर रखें। पार्टनरशिप में दिक्कतें बढऩे की सम्भावना है।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
कुंभ राशि वालें जातक लोहे के पात्र में 250 ग्राम काले उड़द, 250 ग्राम काले तिल अलग-अलग भरकर अपने सामने रख दें। तिल के तेल का दीपक जलाकर ऊँ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों में बांट दें।

मीन राशि
मीन राशि वालों को समय सामान्यत: अच्छा रहेगा। लेन-देन के मसलें हल होंगे। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक धनकोष में वृद्धि, पारिवारिक रिश्तों में अनुकूलता। परंतु शत्रुओं से सचेत रहें।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
मीन राशि वालें लोग चने की भीगी हुई दाल 700 ग्राम उस पर 125 ग्राम गुड़ रखकर अपने सामने रखें। तत्पश्चात ऊँ क्लीं उद्धृताय उद्घारिणे नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गाय को अपने हाथ से खिला दें।

Monday 22 April 2013

शिव महापुराण में लिखा है बिल्व पेड़ है चमत्कारी, जानिए इसके फायदे

शिव महापुराण में लिखा है बिल्व पेड़ है चमत्कारी, जानिए इसके फायदे

जो मनुष्य बिल्व के मूल में लिंगस्वरूप अविनाशी महादेवजी का पूजन करता है वह निश्चय ही शिवपद को प्राप्त होता है। जो गंध, पुष्प आदि से बिल्व के मूल भाग का पूजन करता है है वह शिवलोक को प्राप्त को पाता है।

जो बिल्व की जड़ से समीप दीपक जलाता है वह तत्वज्ञान से सम्पन्न हो जाता है और भगवान महेश्वर में मिल जाता है। बिल्ब की जड़ के समीप भगवान शिव के उपासक को भक्तिपूर्वक भोजन कराता है उसे कोटिगुना पुण्य प्राप्त होता है।

बिल्व की जड़ के समीप शिवभक्त को खीर और घृत युक्त अन्न दान करता है वह कभी दरिद्र नहीं होता। जो बिल्व की शाखा थामकर हाथ से उसके नए-नए पत्ते तोड़ता है तथा उनसे उस बिल्व वृक्ष की पूजा करता है वह सब पापों से मुक्त हो जाता है

Saturday 20 April 2013

शत्रु ने किसी पर तंत्र यंत्र मांत्रिक प्रयोग कर दिया है तो

यह प्रयोग किसी भी शत्रु दुयारा किए अभिचार जैसे अगर किसी शत्रु ने किसी पर तंत्र यंत्र मांत्रिक प्रयोग कर दिया है तो उस से निजात पाने के लिए यह एक अनुभूत प्रयोग है !तंत्र किसी भी व्यक्ति के जीवन को नष्ट भ्रष्ट कर देता है !और तरह तरह के अज्ञात वाधाए उस व्यक्ति के जीवन की दिशा ही बदल देते है !व्यक्ति इस से छुटकारा पाने के लिए कथित तांत्रिक लोगो के पास धके खाता है और आराम के नाम पे उसे ठगा जाता है !और वह अपना समय और पैसा दोनों गवा बैठता है !इस मंत्र को ग्रहण के दिन 108 वार जप कर सिद्ध कर ले माला कोई भी ले ले काले हकीक की बेहतर है और हो सके तो 5 माला कर ले नहीं तो 108 वार भी चल जाएगा !प्रयोग के वक़्त जब किसी के दुयारा किए प्रयोग को नष्ट करना हो तो एक शराब की प्याली और बतासे ले किसी चोराहे पे चले जाए जो निर्जन हो तो जायदा उचित है !बतासे और शराब की पियाली रख कर 21 वार मंत्र पढे और वहाँ से 7 कंकर उठा ले उन में से 4 कंकर चारो दिशायों में फेक दे और शेष तीन अपने पास ले आए जिस को वाधा हो एक एक कंकर पे 7 वार मंत्र पढ़ उसके शरीर से touch करे मतलव छूया दे और इस प्रकार तीनों कंकर 7 -7 वार मंत्र पढ़ छूयाए और उन्हे दक्षिण दिशा की तरफ अपनी हद के बाहर फेक दे इस तरह उस पे किया गया प्रयोग का असर समापत हो जाएगा !
साबर मंत्र –
ॐ उलटंत देव पलतंट काया उतर आवे बच्चा गुरु ने बुलाया बेग सत्यनाम आदेश गुरु का !!

Monday 15 April 2013

उपाय / Upay : संतान प्राप्ति के उपाय


उपाय / Upay : संतान प्राप्ति के उपाय
यदि संपूर्ण प्रयासों के बावजूद भी संतान की प्राप्ति नहीं हो रही हो तो श्रावण के पहले दिन से ही हररोज नित्यकर्म से निवृत्त हो स्नानोपरांत भगवान शिव के शिवलिंग पर गाय का कच्चा दूध, शहद, घी, दही श्रद्धानुसार लेकर पंचामृत तैयार करें। और इस मंच धन्य, धन्य गिरिराज कुमारी, तुम समान नहीं कोई उपकारी इस मंत्र का जाप करते हुए शिवलिंग का अभिषेक करें। पूरे श्रावण के महीने करें। अवश्य लाभ मिलेगा

बड़ी उम्र में वैवाहिक बाधा दूर करने के लिए उपाय


बड़ी उम्र में वैवाहिक बाधा दूर करने के लिए उपाय

संपूर्ण मेहनत और परिश्रम के उपरांत भी आपकी शादी नहीं हो रही है, आपकी शादी की उम्र निकल गयी है, तब भी आप चाहते है कि कोई जीवन साथी मिले तो किसी भी माह की पूर्णिमा के दिन चांदी की तुलसी का पौधा, एक गौरी शंकर रुद्राक्ष और चांदी की ही शिव गौरी की मूर्ति भेंट करने से विवाह संबंधी संपूर्ण परेशानियों का निवारण हो जाएगा।

Saturday 13 April 2013



व्यक्तिगत बाधा निवारण के लिए:

हमारी या हमारे परिवार के किसी भी सदस्य की ग्रह स्थिति थोड़ी सी भी अनुकूल होगी तो हमें निश्चय ही इन उपायों से भरपूर लाभ मिलेगा।
व्यापार, विवाह या किसी भी कार्य के करने में बार-बार असफलता मिल रही हो तो यह टोटका करें- सरसों के तैल में सिके गेहूँ के आटे व पुराने गुड़ से तैयार सात पूये, सात मदार (आक) के पुष्प, सिंदूर, आटे से तैयार सरसों के तैल का रूई की बत्ती से जलता दीपक, पत्तल या अरण्डी के पत्ते पर रखकर शनिवार की रात्रि में किसी चौराहे पर रखें और कहें -हे मेरे दुर्भाग्य तुझे यहीं छोड़े जा रहा हूँ कृपा करके मेरा पीछा ना करना।´´ सामान रखकर पीछे मुड़कर न देखें।

Wednesday 10 April 2013

धनवृद्धि का उपाय



धनवृद्धि का उपाय सर्वप्रथम "हत्थाजो़डी" (हत्थाजो़डी पंसारी की दुकान या वनौषधि के कार्य करने वाले के पास मिलती है।) की विधिवत् पूजा करें, धूप दीप दिखाए, सिदूंर चढ़ाएं, नैवेद्य (मिठाई) का भोग लगाए। इसके बाद इसे चांदी या सोने की डिब्बी में रख लें। डिब्बी को पूजा घर में या तिजोरी में रख लें। बाद में प्रतिदिन पूजा के समय इसे सामने रखकर धूप, दीप दें, दक्षिणा चढ़ाएं तथा प्रतिदिन निम मंत्र की माला करें। मंत्र : चामुण्डा देवी धनम् देहि। इस प्रयोग से आपको थो़डे ही दिनों में आर्थिक लाभ दिखाई देने लगेगा।