Thursday, 6 December 2012

टोटके



टोटके

1-
सुबह उठते ही चींटियों को आटा, चीनी, शक्कर तथा बूरा आदि खिलाएं।

2-
शनिवार के दिन कच्ची धानी का सरसौं का तेल ले। इस तेल में गुलगुले तलें और किसी गरीब को दान कर दें। शनि संबंधी सभी बाधाएं शांत हो जाएंगी तथा धन लाभ होगा।

3-
यदि गोमती चक्र को लाल सिंदूर के डिब्बी में घर में रखें तो घर में धन आगमन की संभावन बढ़ती है।

4-
प्रत्येक गुरुवार को हल्दी को पानी में घोलकर पूरे घर में छींटे देने से घर में बरकत होती है।

5-
सुबह उठते ही अपने दोनों की हथेलियों को देखें तथा तीन बार चूमें। इसके बाद ही कोई काम करें।

6 -
घर के मुख्य द्वार पर सफेद आंकड़े का पौधा लगाने से उस घर में धन का अभाव नहीं रहता।

7-
सात गुरुवार तक छोटी कन्याओं को गुड़ और भीगे चनों का प्रसाद बाटें।

8-
नीचे लिखे मंत्र का विधि-विधान से जप करें-

ऊँ महालक्ष्म्यै विद्महे विष्णुपत्नीं धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्

Wednesday, 5 December 2012

परेशानी से मुक्ति के लिए



परेशानी से मुक्ति के लिए :

आप एक तांबे के पात्र में जल भर कर उसमें थोडा सा लाल चंदन मिला दें ! उस पात्र को सिरहाने रख कर रात को सो जांय ! प्रातः उस जल को तुलसी के पौधे पर चढा दें ! धीरे-धीरे परेशानी दूर होगी !

Tuesday, 4 December 2012

यदि त्चचा के रोग पीड़ा दे रहे तो उसके समाधान का सरल उपाय....



यदि त्चचा के रोग पीड़ा दे रहे तो उसके समाधान का सरल उपाय....
यदि आप त्वचा संबंधी रोगों से परेशान है, इलाज लग नहीं रहा है, डॉक्टर को बीमारी समझ में नहीं रही है तो लगातार 40 मंगलवार यह उपाय करें। एक तांबे का छोटा सा त्रिशूल या छेद वाला तांबे का सिक्का अपने ऊपर से 7 बार उसार करके बहते पानी में प्रवाह कर दें। अवश्य बीमारी से छुटकारा मिलेगा

Monday, 3 December 2012

क्यो श्रीयंत्र को मानते हैं यंत्रराज...

क्यो श्रीयंत्र को मानते हैं यंत्रराज...
एक पौराणिक कथा के अनुसार, एक बार लक्ष्मीजी पृथ्वी से रूष्ट होकर बैकुंठ चली गईं। लक्ष्मी की अनुपस्थिति में पृथ्वी पर अनेक समस्याएं उत्पन्न हो गईं। महर्षि वशिष्ठ और श्रीविष्णु के बहुत मनाने पर भी लक्ष्मी नहीं मानीं। तब देवगुरू बृहस्पति ने लक्ष्मी को आकर्षित करने के लिए "श्रीयंत्र" स्थापन एवं पूजन का उपाय बताया। लक्ष्मी को न चाहते हुए भी विवश होकर पृथ्वी पर लौटना पडा। उन्होंने कहा कि श्रीयंत्र ही मेरा आधार है तथा इसमें मेरी आत्मा निवास करती है, इसलिए मुझे आना ही पडा। एक अन्य कथा में श्रीयंत्र का संबंध आद्यशंकराचार्य से जोडा गया है। अद्वैतवादी संन्यासियों में "श्रीविद्या" की आज भी प्रतिष्ठा है। जब आद्यशंकराचार्य ने शिवजी से विश्व कल्याण का उपाय पूछा तो उन्होंने श्रीयंत्र और श्रीविद्या प्रदान करते हुए कहा कि श्रीविद्या की साधना जानने वाला मनुष्य अपार यश और लक्ष्मी का स्वामी होगा जबकि श्रीयंत्र की पूजन करने वाला प्रत्येक प्राणी सभी देवताओं की आराधना का फल प्राप्त करेगा क्योकि इस यंत्रराज में सभी देवी-देवताओं का वास है।

Saturday, 1 December 2012

बाधाओं के निवारण हेतु उपाय

बाधाओं के निवारण हेतु उपाय
* यदि बार-बार बाधाओं का सामना करना पड़ रहा हो तो शनिवार के दिन या कृत्तिका नक्षत्र के दिन घर के प्रवेश द्वार के मध्य में खड़े होकर घोड़े के नाल की अंगूठी या नाव के पेंदी की कील की अंगूठी दाहिने हाथ की मध्यमा अंगुली में धारण करें तो संपूर्ण समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।

शिक्षा में सफलता हेतु उपाय

शिक्षा में सफलता हेतु उपाय
* शिक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए शनिवार के दिन यह उपाय करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। हर शनिवार सूर्योदय से पूर्व नित्यकर्म से निवृत हो स्नानोपरांत गेहंू और चावल के आटे में चींटिओं को त्रिचोंली डालें। तत्पश्चात गरीब बच्चों को गुड़ व चने बांटे। नाव की पेंदी की कील का त्रिशूल बनाकर अपने बच्चे के गले में डालें। उसे शिक्षा में सफलता मिलेगी।