Sunday, 6 January 2013

वार्षिक राशिफल- 2013 मकर


वार्षिक राशिफल-   2013

मकर

 

आप स्वभाव से सहानुभूति, उदार भाव लिए, संकोची, तामसिक प्रवृत्ति के लेकिन चालाक हो सकते हैं। आपका जीवन महान आकांक्षाओं से भरा होता है लेकिन आप इसके लिए बचत नहीं कर पाते। सामन्यत: आप स्वयं को परिस्थितियों के अनुसार ढाल लेते हैं। आप परिश्रमी व्यक्ति हैं लेकिन कुछ मामलों में आप बातूनी भी हैं। कुछ मामलों आप दिखावा पसंद भी हो सकते हैं। आप हर किसी को प्रोत्साहित करने की योग्यता रखते हैं लेकिन अपने जीवन साथी के साथ समायोजन करने में आपको बड़ी मेहनत करनी पड़ती और कई युक्तियां अपनानी पड़ती हैं।
चतुर्थ भाव में केतू का गोचर आपके घरेलू और पारिवारिक जीवन के लिए ठीक नहीं है। इसलिए घर परिवार के लोगों से कुछ वैचारिक मतभेद रह सकता है। सामान्य तौर पर पारिवारिक जीवन को लेकर मन अप्रसन्न रह सकता है। छोटी छोटी बातों पर झगड़ें और विवाद हो सकते हैं। परिवारजनों की बीमारी चिन्तित रखेगी। इस कारण से आप पारिवारिक सुख के अभाव का अनुभव करेंगे। इसका सकारात्मक पहलू यह हो सकता है कि आप अपने परिवारजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं अथवा आपका झुकाव धार्मिक क्रिया कलापों की ओर होना चाहिए। घर परिवार में शुभ कार्य का आयोजन
वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर अनुकूल होने के कारण और लग्न पर बृहस्पति की दॄष्टि होने के कारण स्वास्थ्य के लिहाज़ से यह वर्ष अनुकूल है। कुछ मौसम जनित बीमारियों को छोडकर कोई विशेष बीमारी होने के योग नहीं हैं। लेकिन जीवन साथी का स्वास्थ्य आपको मानसिक रूप से चिन्तित रख सकता है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में वाहन सावधानी से चलाएं और दुर्घटनाओं को लेकर सचेत रहने की आवश्यकता है। किसी काम में मिली असफलता के कारण आई चिंता आपको थका सकती है। कुल मिलाकर इस वर्ष आपको स्वास्थ्य को लेकर चिंता करने जैसी स्थिति नहीं हैं।
पंचम भाव में बृहस्पति का गोचर होने के कारण प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष शुभ फलदायी और अनुकूल रहेगा। नए प्रेम संबंधों के लिए भी समय अनुकूल है। आपका प्रेम संबध किसी उच्च कुलीन या धनवान से हो सकता है। नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज करने से बचें। पुराने प्रेम संबंधों में और प्रगाढता आएगी लेकिन घरेलू समस्याओं को प्रेम के बीच में लाने से बचें। इस वर्ष आपकी सगाई होने और विवाह होने के योग भी बन रहे हैं। आप अपने जीवन साथी के साथ भ्रमण पर जा सकते हैं।
आपके कार्यक्षेत्र के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप सम्मान और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। व्यापार/व्यवसाय में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। लेकिन शनि-राहू की दशम में स्थिति आपसे कडी मेहनत करवाएगी। परिणाम आशाजनक रहेंगे लेकिन काम विलम्ब से पूरा होगा। इसलिए कोई बडा परिवर्तन करने से बचें और धैर्य से काम लें। फिर भी वरिष्ठ और सत्ताधारी व्यक्तियों से संबंध मधुर होंगे और आपके कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। किसी सोची हुई यात्रा पूरी करने से असीमित लाभ होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए समय कम ठीक है।
इस वर्ष आपकी आमदनी बढेगी। आप बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। यदि आपके पास कोई पुराना कर्ज है तो आप इस वर्ष उससे छुटकारा पा सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से अच्छा लाभ मिलने से भी आप अच्छी बचत कर पाएंगे। यात्राओं से जुडी नौकरी करने वालों के लिए भी धनार्जन करने का समय है। लेकिन जमीन जायदाद के मामलों में बहुत ही सावधानी से निवेश करें। किसी बडी परियोजना में निवेश करना भी उचित नहीं रहेगा। फिर भी अन्य माध्यमों से आप अच्छा धन कमा सकेंगे और बचत भी कर पाएंगे।
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। आप इस वर्ष बुद्धिजीवियों की संगति में रहेंगे और अपनी तीक्ष्ण बुद्धि के कारण अध्ययन से जुडे मामलों में सही निर्णय लेंगे। इस काम में आपके सहपाठी भी आपका सहयोग करेंगे। अध्यापको/प्राध्यापकों के साथ आपके सम्बंध मजबूत होंगे। यदि आप किसी प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षा में भाग ले रहें हैं तो उसमें सफलता मिलने के अच्छे योग बन रहे हैं। लेकिन चतुर्थ भाव मे केतू का गोचर होने के कारण आपको अपनी विषयवस्तु पर ध्यान केन्द्रित करने में कठिनाई का अनुभव हो सकता है। अत: चिंताओं से दूरी बनाए रखना जरूरी होगा।

Saturday, 5 January 2013

वार्षिक राशिफल - 2013 धनु

वार्षिक राशिफल - 2013

धनु

धनु राशि द्विस्वभाव गुरू के स्वामित्त्व की राशि होती है अत: आप कभी औपचारिक और कभी पारंपरिक हो सकते हैं। आप पारंपरिक विचारों के समर्थक हो सकते हैं। आप कभी कभी अधिक बेचैन और चिंतित भी हो जाते हैं। आप भगवान को मानने वाले और ईमानदार हैं लेकिन आपको पाखंड और दिखावा पसंद नहीं है। आप मानवीय और थोडे से आवेगी हैं। लेकिन आप कुछ हद तक आलसी या सुस्त भी हो सकते हैं। हांलाकि आप दार्शनिक हैं और मनोगत विज्ञान के प्रति झुकाव रखते हैं। आप सहानुभूति और प्यार करने वाले व्यक्ति हैं।
पारिवारिक मामलों में यह वर्ष मिश्रित फलदायी रहेगा। बृहस्पति का गोचर अनुकूल न होने के कारण वर्ष के आरम्भिक महीनों में पारिवारिक सम्बंधों में कुछ तनाव रह सकता है। परिवार के किसी सदस्य को लेकर मन में चिंता रह सकती है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में किसी निकट सम्बंधी के बारे में कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। परिवार के विरोध दूर होंगे और परिवार के लोगों का व्यवहार आपके प्रति बहुत अच्छा हो जाएगा। परिवार में कोई मांगलिक कार्य होने के भी योग बनेंगे। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी।
साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आपकी शारीरिक ऊर्जा धीरे-धीरे कम होती प्रतीत होगी। कुछ बेवजह की यात्राएं आपको थका सकती हैं। आपको पेट की तकलीफें परेशान कर सकती हैं, खान-पान पर संयम रखकर इसे कुछ हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। लेकिन साल का दूसरा भाग आपके लिए अनुकूलता लिए हुए है। इस समय आपका आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन आपके कान में कुछ तकलीफ या परेशानी हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है।
प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग अधिक अनुकूल नहीं है। आपकी जिद संबंधों में दरार का कारण बन सकती है। आपको प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है साथ ही अपनी और अपने प्रेम पात्र की प्रतिष्ठा को ध्यान में रखना भी जरूरी है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको अनुकूल फल मिलेंगे। आप जीवन साथी के साथे आनंद मनाएंगे। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है उनके विवाह या सगाई सम्भावनाएं मजबूत होंगी। प्रेम प्रगाढ होगा। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय प्रेम को बढाने वाला है।
वर्ष के शुरुआती दिनों में बृहस्पति का गोचर अनुकूल न होने के कारण छोटे कामों के लिये भी आपको बहुत मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी के हालात बदतर होते जायेंगे। लेकिन शीघ्र ही आप इन पर नियंत्रण पा लेंगे। आप नए उद्यम शुरू करेंगे। मित्रों और हितैषियों से खूब मदद मिलेगी। इस अवधि में व्यापार द्वारा आपको अच्छा खासा लाभ होना चाहिए। आप महत्वपूर्ण व्यक्तियों के सम्पर्क में आयेंगे। आमदनी में इजाफा स्पष्टरूप से प्रतिक्षित है। लेकिन आपको बहुत से कामों एक साथ करने की प्रवृत्ति से बचना होगा। साथ ही हर काम को संयम से करने की सलाह भी आपको दी जाती है।
धन के लिहाज से अर्थात आर्थिक मामलों के लिए यह साल अच्छे परिणाम लेकर आया है। यदि आप थोडा प्रयास भी निष्ठा के साथ करते हैं तो पैसों को लेकर आपको को विशेष परेशानी नहीं होगी। हांलाकि कि साल की शुरुआत में रुपए पैसों को लेकर आपको थोडी ज्यादा मेहनत करने पड सकती है लेकिन बाद में आपकी सारी इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। आपकी आमदनी में बढोत्तरी के प्रबल योग बने हुए हैं। व्यापार-व्यवसाय के माध्यम से भी आप खूब धनार्जन करेंगे। लेकिन किसी बडे निवेश के मामले में आपको सावधानी से काम करने की जरूरत है।
साल के शुरुआती महीने विद्यार्थियों के लिए अधिक अनुकूल नहीं हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में मनोनुकूल सफलता नहीं मिलेगी। अत: किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं होगा लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको विशेष सफलता मिल सकती है। यदि आप किसी भाषा विशेष को सीखने के लिए अध्ययन कर रहे हैं तो यह समय आपके उत्तम है। किसी विशेष पाठ्क्रम में प्रवेश लेने के लिए आपको भारी अनुदान देना पड सकता है। घर से दूर जाने का मन न होते हुए भी आपको दूर जाकर पढाई करनी पड सकती है।

Thursday, 3 January 2013

वार्षिक राशिफल - 2013 वृश्चिक


वार्षिक राशिफल - 2013
 

वृश्चिक
 
आप देखने में आकर्षक और सशक्त व्यक्तित्त्व के हैं। आप उदार स्वभाव के होने के साथ-साथ कुछ व्यंग्यात्मक और आवेगी भी हो सकते हैं। आप अकसर क्रूर भी हो सकते हैं आपको अपने विश्वास भाव में वृ्द्धि करने का प्रयास करते है। आप अत्यधिक चंचल प्रवृति के व्यक्ति हैं और इस कारण आप प्यार में उत्साहित रहते हैं। आप ललित कला और नृत्य में कुशल हैं। आप एक अच्छे वक्ता और लेखक हो सकते हैं। स्वतन्त्र रुप से कार्य करने की चाह होने के कारण आप अपने कार्यो में दूसरों का हस्तक्षेप पसन्द नहीं करते है। आप परम्पराओं में कम विश्वास रखते हैं।
पारिवारिक मामलों में यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा। वर्ष के प्रथम पक्ष में परिवार का वातावरण भी सौमनस्यपूर्ण रहेगा। परिवार के लोगों की इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। परिवार के सभी लोग आपका सम्मान और आदर करेंगे। लेकिन शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने के कारण वर्ष के दूसरे भाग में परिवार के किसी सदस्य की बीमारी की वजह से आप चिंतित रह सकते हैं। और परिवार के कुछ सदस्यों का वर्ताव भी आपके प्रति रूखा या असहयोगात्मक रह सकता है। इन सबमे बावजूद परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
साल के शुरुआत में आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि किसी कारण से स्वास्थ्य ढीला होता हुआ नज़र आएगा तो शीघ्र ही आप उस पर नियंत्रण पा लेंगे। लेकिन शनि और राहू का गोचर अनुकूल न होने के कारण धीरे-धीरे आप अपनी शारीरिक ऊर्जा को कम होता हुआ अनुभव करेंगे। कुछ बेकार के कामों में खुद को उलझा कर आप स्वयं को थका लेंगें। अत: इससे बचने का प्रयास करें। कुछ बेवजह की यात्राएं करने से भी आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड सकता है। परिवार के कुछ लोगों का स्वास्थ्य भी प्रतिकूल रह सकता है।
प्रेम प्रसंगों के लिए वर्ष का पहला भाग बडी अनुकूलता लिए हुए है। जिनकी उम्र विवाह की हो चुकी है, उनका विवाह होने के योग प्रबल हैं। सगाई अथव प्रेम में प्रगाढता के लिए भी समय काफी अनुकूल है। शादीशुदा लोगों के लिए भी समय उत्तम फलदायी है। आप जीवन साथी के साथे आनंद मनाएंगे। साथ ही अपने प्रेम पात्र के साथ कही घूमने फिरने की भी योजना बन सकती है। आपकी इच्छाओं और आकांक्षाओं की पूर्ति होगी। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको प्रेम प्रसंगों के मामले में सावधानी से काम लेने की जरूरत है अन्यथा बदनामी का भय उत्पन्न होगा।
वर्ष के प्रथम भाग में बृहस्पति का गोचर अनुकूल है। साथ की केतू भी अनुकूलता लिए हुए है। इस कारण से साल के पहले हिस्से में व्यापार या नौकरी इत्यादि के विकासशील होने की अच्छी संभावनाएं रहेंगी। आप बहु प्रतीक्षित व्यवसायिक यात्रा करेंगे। अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढेंगे। अगर नौकरी पेशा हैं तो नौकरी की हालतों में सुधार होगा। व्यापार के विस्तृत होने की संभावना है। इस दौरान हर क्षेत्र से आपको सम्मान मिलेगा। वर्ष के दूसरे भाग में निवास स्थान या नौकरी का परिवर्तन संभावित है। प्रतिद्वंदी आपकी प्रतिष्ठा पर आंच लाने की कोशिश करेंगे।
धन के लिहाज से यह साल मिलेजुले परिणाम देने वाला रहेगा लेकिन पैसों को लेकर आपको अधिक परेशानी नहीं उठानी पडेगी। यदि आपके पैसे कहीं फसे हुए हैं तो थोडे से प्रयास से वो आपको मिल जाएंगे। इस वर्ष पैसों को लेकर की गई यात्राओं से लाभ मिलेगा। लेकिन अपने के बीमार या कर्जदार होने के चलते आपको खर्चे भी करने पडेंगे। कही घूमने फिरने की योजना पर अमल के चलते भी धन खर्च हो सकता है। हांलाकि ससुराल पक्ष से आपको कुछ आर्थिक सहयोग मिल सकता है। इन सबके बावजूद खर्चे कमाई से अधिक रह सकते हैं।
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अनुकूलता लिए हुए है। यदि आप दर्शन व साहित्य के विद्यार्थी हैं तो आपको विशेष सफलता मिल सकती है। यदि आप दूर देश में जाकर शिक्षा लेना चाह रहे हैं तो उसके लिए भी समय अनुकूल है। किसी नए विषय में भी आपकी रुचि बढ सकती है। घर परिवार के लोग यथाशक्ति आपका सहयोग करेंगे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में भाग ले रहे हैं तो वर्ष का प्रथम भाग इसके लिए अनुकूल है। लेकिन वर्ष के दूसरे भाग में आपको किसी भी तरह की लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा। अन्यथा आपका अध्ययन प्रभावित हो सकता है।

Wednesday, 2 January 2013

वार्षिक राशिफल - 2013 तुला

वार्षिक राशिफल - 2013

तुला

आपकी राशि शुक्र के स्वामित्व वाली राशि है। आप आकर्षक व्यक्तित्व के स्वामी हैं। आप सदाचारी प्रकृति के व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से चतुर और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करने वाले व्यक्ति हैं। आप गहरी दूरदर्शिता के साथ यथार्थवादी और अधिक से अधिक आदर्शवादी भी हैं। आप स्वभाव से न्यायप्रिय, संतुलित और समता पूर्ण व्यवहार करने वाले व्यक्ति हैं। आप स्वभाव से थोडे चंचल भी हो सकते हैं। आप दूसरों के हितों की अवहेलना होते नहीं देख सकते है। आपके स्वभाव में संतोष का भाव निहित रहता है
यह वर्ष आपके पारिवारिक मामलों के लिए बहुत अनुकूल नहीं हैं। अत: परिवार से जुड़े हर मामले में बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। परिवार के कुछ लोगो का बर्ताव आपके साथ प्रतिकूल भी रह सकता है। यहां तक कि मित्र और रिश्तेदार अपनी कही बातों से मुकर सकते हैं। परिवार की किसी स्त्री से आपके मतभेद हो सकते हैं अथवा संबंध बिगड़ सकते हैं। इन तमाम कारणों से आपके मन में घर-परिवार को लेकर एक असुरक्षा की भावना पनप सकती है। आपको भी अपनी कुछ आदतों पर नियंत्रण लगाने की सलाह दी जाती है। अन्यथा परिवार में वैमनस्य हो सकता है।
स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष अनुकूल नहीं है। अत: स्वास्थ्य को लेकर किसी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं होगी। प्रथम भाव में राहु और शनि का गोचर आपको शारीरिक कष्ट देने का संकेत है। छोटी-मोटी बीमारी का प्रभाव हमेशा रह सकता है। बीच-बीच स्वास्थ्य ज्यादा प्रतिकूल रह सकता है। शारीरिक के अलावा मानसिक कष्ट भी रह सकते हैं रिश्तेदारों के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्तित रह सकते हैं।
प्रेम प्रसंगों के लिए यह वर्ष ठीक नहीं है। यदि आपने जरा भी लापरवाही दिखाई या छोटी बात को बडा मुद्दा बनाने की कोशिश की तो आपके सम्बंध खराब हो सकते हैं। प्रेमी प्रेमिका के झगड़े और विवाद होने की पूरी संभावना है। विपरीत लिंगी से सम्बंध अच्छे नहीं रहेंगे। किसी भी सम्बंध को तोडने या जोडने के मामले जल्दबाजी ना करें अन्यथा बात बिगड़ सकती है। कोई अपना आपको धोखा दे सकता हैं अत: अपने दिलोदिमाग को खुला रखना जरूरी होगा।
कार्यक्षेत्र में कुछ व्यवधान रह सकते हैं। यदि आप कुछ नया करने जा रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुडे अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। यदि किसी ऐसे काम का प्रस्ताव आ रहा है जिसमें फटाफट पैसे बनने की बात कही जा रही हो तो सावधान हो जाएं यह धोखा भी हो सकता है। लेकिन बीच-बीच में अचानक कुछ काम बनते भी रहेंगे। व्यर्थ की यात्राओं से बचें। इनसे काम बनने की उम्मीद कम ही है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है।
धन को लेकर इस वर्ष निरंतरता नहीं बन पाएगी। लेकिन बीच-बीच में अचानक धन लाभ होने की संभावना जरूर बन रही है। निवेश के मालमे में सावधान रहना जरूरी होगा क्योंकि जोखिम भरे कामों में धन फंसने की संभावना है। जोखिम उठाने के लिये यह उपयुक्त समय नहीं है। अत: इस समय तथ्यजीवी रहें स्मृतिजीवी न बने क्योंकि इस समय पूंजी निवेश करने से मन चाहा परिणाम प्राप्त नहीं होगा। शीघ्र पैसा बनाने के तरीकों पर अच्छी तरह सोच विचार कर अमल करें। फंसा हुआ या रुका हुआ धन प्राप्त करने में परेशानियां रह सकती हैं।
विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कड़ी मेहनत करने पर थोडी सफलता लेकर आया है। यदि आप कोई परीक्षा दे रहे हैं तो आपकी मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम नहीं मिलेंगे। लेकिन यदि गूढ़ विज्ञान में रूचि है तो उसके लिए समय अनुकूल है। सामान्य व्यक्ति को भी इन क्षेत्रों के कुछ अनुभव प्राप्त हो सकते हैं। यदि शिक्षा के संदर्भ में कोई अच्छा प्रस्ताव मिल रहा है तो यह धोखा भी हो सकता है अत: इनसे सावधान रहें। किसी उल्टे-सीधे पाठ्यक्रम में प्रवेश न लें। इन सबके बावजूद आशावादी होना निराशावादी होने से सदैव अच्छा है।





पंडित राजन जेटली
(
ज्योतिषाचार्य
(

Tuesday, 1 January 2013

वार्षिक राशिफल - 2013 कन्या


वार्षिक राशिफल - 2013
कन्या
 

कन्या राशि में जन्म लेने के कारण आप मूल रूप से बौद्धिकता और ज्ञान से परिपूर्ण है। राशि का स्वामी बुध है जो बुद्धि व ज्ञान का प्रतीक है। अत: आपकी रुचि कला और साहित्य में हो सकती है। आप विवेकी, आर्थिक, कूटनीतिक और चतुर हैं। आपके व्यक्तित्व में आकर्षण का भाव है इस कारण लोग आपसे जल्द ही प्रभावित हो जाते हैं। लेकिन आप व्यवहारिक प्रकृति के भेदभाव करने वाले, आवेगी और भावुक हो सकते हैं। आपको भले-बुरे की पहचान है तथा स्वभाव से आप अन्तर्मुखी है। आप एक अच्छे लेखक, संगीत और ललित कला में रूचि दिखा सकते हैं
यह वर्ष पारिवारिक मामलों के लिए ठीक-ठाक ही रहेगा। हांलाकि आपको परिवारिक से सहारा मिलेगा। । परिवार में नये सदस्य की बढोत्तरी होगी। जिन लोगों ने परिवार के किसी सदस्य के माध्यम से कोई वसीयत प्राप्त करने की उम्मीद लगा रखी है तो उनकी इच्छा पूरी हो सकती है। लेकिन राहू और शनि का गोचर अनुकूल न होने के कारण परिवारजनों की सभी अपेक्षाएं पूरी न होने के कारण कुछ विवाद हो सकता है और घरेलू वातावरण तनावपूर्ण रह सकता है।
स्वास्थ्य के लिहाज से वर्ष का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि का उपयोग आप मन को एकाग्र करने में लगायेंगें। इससे आपमे उत्साह का संचार होगा और अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाए रखने में कामयाब रहेंगे। लेकिन बीच बीच में छोटी मोटी बीमारियां मानसिक शांति भंग कर सकती हैं। कुछ घरेलू मामलों को लेकर मानसिक कष्ट रहेगा। अपने माता पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखना भी जरूरी होगा।
प्रेम प्रसंग और विवाह के लिए यह वर्ष अनुकूल है। यदि आप विवाह के योग्य हैं तो इस वर्ष के प्रथम भाग में ही सगाई अथवा विवाह होने के अच्छे योग हैं। उस विवाह से आपको खूब लाभ होना चाहिए अथवा विवाह किसी कुलीन से हो सकता है। यदि संतान को लेकर आपके दिल में कोई उथल-पुथल हो रही थी तो खुश हो जाएं। सन्तान को लेकर चली आ रही चिंताओं का सिलसिला खत्म हो रहा है। जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने का मौका भी मिलेगा।
कार्यक्षेत्र के लिहाज़ से यह साल मिश्रित फलदायी रहेगा। बृहस्पति की अनुकूलता आपको कई मामलों में सफल बनाएगी। आप प्रचुर सफलता और सम्मान प्राप्त करेंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के आपके काम धन्धे को एक नया अनुभव मिलेगा। अपने काम को पूरा करने के लिये आप में प्रचुर उत्साह और विश्वास रहेगा। व्यवसाय के लिए की गई लम्बी यात्राएं सफलदायक सिद्ध होगी। लेकिन राहू और शनि की प्रतिकूलता के कारण रोजमर्रा के कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। नए उद्यमों से इस अवधि में सम्बंद्ध न हों यदि होना बहुत जरूरी हो तो महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर बिना देखे दस्तखत न करें और जोखिम उठाने की प्रवृति पर भी अंकुश लग
धन की आमदनी की निरंतरता में कुछ व्यवधान आ सकता है। लेकिन इस वर्ष अचानक धन प्राप्ति होने के योग जरूर बन रहे हैं। आपको आमदनी के कई साधन प्राप्त होगें । किसी नए काम को शुरु करने के लिए बड़ा निवेश करने से बचना जरूरी है। यदि ऐसा करना जरूरी ही हो तो बहुत ही सावधानी पूर्वक निवेश करें।
इस साल का शरुआती समय आपकी शिक्षा के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। लेकिन दूसरे भाग में आपकों कुछ व्यवधान मिल सकते हैं। यदि आप किसी नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाह रहें हैं तो आपको सावधानी से काम लेने की सलाह दी जाती है। अन्यथा शिक्षा और आर्थिक स्थिति दोनो ही प्रभावित हो सकती हैं। नए पाठ्यक्रम और नए शिक्षण संस्थान दोनो के बारे में विधिवत जानकारी लेने के बाद ही प्रवेश लेना ठीक रहेगा। दूर देश जाकर शिक्षा लेने के इच्छुक लोगों के लिए वर्ष अनुकूल है। परम्परागत शिक्षार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है।