Sunday, 17 February 2013

शनि संकट समाधान

शनि संकट समाधान

पुजा सामग्रीः- एक लोटा खाली, कच्चा दुध, जल, शक्कर, सात प्रकार के धान (शनि के लिये बाजार मे उपलब्ध हैं), काले तिल, मधु (शहद शनि को अति प्रिय हैं)

प्रयोगः- लोटे मे जल लेकर कच्चा दुध मिला ले, अब थोडा थोडा मधु, शक्कर, काला तिल, सप्त धान मिला ले और मन ही मन मे कोई भी शनि मंत्र जपते रहे। फिर शनि मन्दिर मे पीपल के वक्ष की सात बार परिक्रमा करते हुये मन ही मन मे सभी पापो के नाश
की कामना करते रहे। परिक्रमा पुरी होने पर शनि का (वेदिक मंत्र से) ध्यान करते हुये इस जल को चढाये। अब एक अपराधी की भांति अपने दोनो हाथो को अपनी कमर के पीछे रखे और बांध ले। मन मे वही घबराहट लाये जो एक अपराधी के मन मे होती हैं। जिस स्थान पर जल दिया हैं अपने घुटने मोडते हुये बेठ जाये और वहाँ माथा टिकाये। अब खडे हो जाओ फिर जल से गीली मिट्टी अपने माथे पर लगाये। सोचो मानो अमृत मिल गया हो फिर कामना करो कि शनि देव मेरे किये हुये पापो को सामाप्त कर रहे है या यह समझो कि बस पाप सामाप्त हो चुके। अब अपना लोटा लेकर सीधे घर आ जाओ। एक बार याद रहे कि पीछे मुड्कर मत देखना वरना तुम्हारे पाप फिर वापस आ जायेगे। क्योंकि तुम जिन पापो को इस प्रयोग के द्वारा पीपल के पेड के नीचे छोड़ आये थे वह तुम्हारा पीछा करेंगे यदि पीछे देखा तो वापस गले पड जायेगे। इसलिये पीछे देखने का अकसर निर्देश कही कही मिलता हैं जहाँ निर्देशित किया जाये वहाँ पीछे नहीं देखना चाहिये वरना वो चीज़ फिर पीछे लग जाती हैं। दुसरी बात यह की किसी को साथ मत लेकर जाना चाहे परिवार का ही क्यों ना हो। तीसरी बात यह कि आते-जाते समय किसी से बात मत करना क्योंकि बात करने से भी पुजा फल दुसरे व्यकिति को मिल जाता हैं। और यदि कोई गलती पीछे कही तीन बातों में से हो भी जाये तो उसी शाम को यह प्रयोग फिर करें। हाँ यदि नहीं करा तो तुम्हारी दिनो वाली गनती फिर जीरो हो जायेगी। मतलब अगले शनिवार जब यह प्रयोग करोगे तो वो पहला दिन हो जायेगा। घर आने के बाद हो सके तो काली गाय (या कोई भी) को बिना नमक का कुछ खिलाये या किसी जरुरतमन्द को अन्न (कुछ अन्न का बना मिठा जैसे लड्डू), वस्त्र (कुछ ना हो तो काला रुमाल हो), दक्षिणा दे (दक्षिणा रु इसलिये देते हैं क्योंकि पैसे देखकर हर कोई सामान ले लेता हैं शायद छोटा सा लालच हैं)। यदि दान से पहले या बाद मे शनि चालिसा या शनि स्त्रोत्र या शनि भार्या (पत्नी) स्त्रोत्र या “ॐ शं शनिश्चराये नमः” का 108 बार जाप कर ले तो मज़ा ही आजेगा। या दिल करें तो जितना इन सब मे से कर सको उतना कर लेना।

यह प्रयोग यदि आठ या ग्यारह शनिवार कर दिया तो जिन्दगी बदल जायेगी। निर्धनता समाप्त होकर सभी प्रकार के सुख का आन्नद मिलेगा। माँ लक्ष्मी ने श्री शनि जी को एक बार वचन दिया था कि जिस पर तुम प्रसन्न रहोगे मैं सदा वहाँ वास करूंगी। और जिससे तुम अप्रसन्न रहोगे मैं वहाँ से चली जाऊगीं। यदि हर अमावस्या को अपने भोजन करने से पहले अपने पित्तरो (खानदान मे मरे हुये लोगो) को याद कर लिया जाये थोडा सा मिठा-मिठाई उन के नाम से गाय को खिला दी जाये या कहीँ छत पर रख दी जाये थोडा सा जल सुर्या को दे दिया जाये यह सोचते हुये कि मेरे पित्तरो तक पहुँचा देना, तो पित्तर प्रसन्न रहते हैं। क्योकि बुजर्गो का आशीर्वाद हर मुसीबत से बचाय रखता हैं। यदि आप अपने पित्तरो को अमावस्या पर याद नहीं करते तो नवग्रह से पहले वो ही आपके कामो को बिगड देते हैं। और अनेको मुशीबत का सामना करना पडता हैं केई बार तो संतान भी नहीं होती या संतान होती भी हैं तो उसका होना या ना होना एक बराबर होता हैं। पीपल को जल देने से शनि के साथ साथ पित्तरो को भी प्रसन्नता होती हैं।

Friday, 15 February 2013

कौन-सा फूल शिव को चढ़ाएं,



कौन-सा फूल शिव को चढ़ाएं,  
इन मुरादों का संबंध दैनिक जीवन की जरूरतों और दायित्वों से है-
चमेली के फूल - वाहन सुख
कनेर के फूल - सुंदर वस्त्र, परिधान
लाल फूल वाला धतूरा - संतान विशेष रूप से पुत्र कामना।
दूर्वा -अच्छी सेहत और लंबी उम्र।
कमल, शतपत्र, शंखपुष्प, बिल्वपत्र - धन, वैभवशाली जीवन और पापमुक्ति
जूही के फूल - भरपूर अन्न, निवास से जुड़ी कामना।
बेला के फूल - विवाह कामना। श्रेष्ठ सर्वगुण संपन्न जीवनसाथी मिलता है।
अगस्त्य के फूल - ख्याति, पद और ऊंचा रुतबा।
शेफालिका के फूल - शांति
सफेद कमल फूल - मोक्ष।
तुलसी के पत्ते - हर पीड़ा से मुक्ति और हर सुख पूर्ति।

Thursday, 14 February 2013

कैसे कुबेर देव की कृपा प्राप्त हो

कैसे कुबेर देव की कृपा प्राप्त हो
कुबेर देव को धन का देवता माना जाता है। वे देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं, इनकी कृपा से किसी को भी धन प्राप्ति के योग बन जाते हैं। इन्हें प्रसन्न करने के लिए एक सटिक मंत्र है, जिसके जप से कुबेर देव की कृपा प्राप्त हो जाती है।
कुबेर देव का मंत्र: ऊँ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहित दापय स्वाहा।
यह देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव का अमोघ मंत्र है। इस मंत्र का तीन माह तक रोज 108 बार जप करें। जप करते समय अपने सामने एक कौड़ी (धनलक्ष्मी कौड़ी) रखें। तीन माह के बाद प्रयोग पूरा होने पर इस कौड़ी को अपनी तिजोरी या लॉकर में रख दें। ऐसा करने पर कुबेर देव की कृपा से आपका लॉकर कभी खाली नहीं होगा। हमेशा उसमें धन भरा रहेगा

Saturday, 2 February 2013

संतान प्राप्ति के लिए.....


संतान प्राप्ति के लिए.....
7 शनिवार को 2 उड़द के बड़े अपने सिर से घड़ी की विपरीत दिशा में घुमा कर प्रात:कौवों को डाल दें। ú नमो भगवते वासुदेवाय का रोज एक माला जाप करें तथा प्रभु से संतान प्राप्ति के लिए प्रार्थना करें। जब भी संभव हो तो किसी कोढ़ी को शुद्ध देसी घी का मिष्ठïान खिलाएं।

Wednesday, 30 January 2013

यदि आपको लगता है कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो निराश बिल्कुल मत होइए



यदि आपको लगता है कि भाग्य आपका साथ नहीं दे रहा है तो निराश बिल्कुल मत होइए 

क्योंकि भाग्य के देवता यानी भगवान श्रीगणेश का ध्यान कर आप अपना भाग्य आसानी से चमका सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे लिखे मंत्र का विधिवत रूप से जप करना होगा।
मंत्र

ऊँ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर वरद सर्वजनं वशमानय स्वाहा

जप विधि


-
प्रति बुधवार सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।

-
इसके बाद गणेशजी की पूजा करें और उन्हें दुर्गा चढ़ाएं साथ ही लड्डूओं का भोग भी लगाएं।

-
इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुख करके कुश के आसन पर बैठें।

-
तत्पश्चात हरे पन्ने की माला से ऊपर लिखे मंत्र का जप करें। मंत्र का प्रभाव आपको कुछ ही समय में दिखने लगेगा।

-
यदि मंत्र जप प्रतिदिन करेंगे तो इसका प्रभाव और भी अधिक और शीघ्र होगा



अगर आप भी मन और परिवार को शांत और सुखी रखना चाहते हैं तो नीचे बताए विशेष मंत्र से श्री गणेश को शमी पत्र अर्पित करें -

-
सुबह स्नान कर भगवान श्री गणेश का ध्यान और पूजा करें।

-
पूजा में पारंपरिक रूप से गंध, अक्षत, फूल, सिंदूर के अलावा विशेष तौर पर नीचे लिखे मंत्र के साथ शमी पत्र अर्पित करें -

त्वत्प्रियाणि सुपुष्पाणि कोमलानि शुभानि वै।


शमी दलानि हेरम्ब गृहाण गणनायक।।


-
शमी पत्रों के गणेश को अर्पण के बाद यथाशक्ति नैवेद्य अर्पित कर आरती करें और मंगलकारी शमीपत्रों की भांति जीवन में शांति और मंगल की कामना करें।

Monday, 28 January 2013

अगर कोई भी उपाय प्रभावी नहीं हो रहा है ?



अगर आप समस्याओं से बुरी तरह घिरे हुए हैं और कोई भी उपाय प्रभावी नहीं हो रहा है, तो आप इसे प्रयोग करके देख सकते हैं - एक लोटा जल अपने सिरहाने रखें और सुबह उस जल को किसी पौधे में डाल दें (तुलसी, पीपल, केला आदि में नहीं डालें)। ऐसा सात दिन करें। हो सकता है कि आपकी समस्याएँ धीमे-2 समाप्त हो जाएँ। अगर आप यह प्रयोग करते हैं, तो परिणाम मुझे अवश्य बताएं।
आपका दिन मंगलमय हो

Friday, 25 January 2013

भाग्यवर्धक वस्तुएं :-

भाग्यवर्धक वस्तुएं :-

1. रुद्राक्ष
2. शंख
3. घंटी
4. स्वस्तिक का चिह्न
5. ऊं का लॉकेट
6. कलश
7. गंगाजल
8. मौली (कलाई पर बंधने वाला नाड़ा)
4. कमल गट्टे, तुलसी या रुद्राक्ष की माला।
5. सालग्राम और पंच देव की पीतल की मूर्ति।
6. दीवार पर लगा प्रकृति का चित्र या हंसमुख परिवार का चित्र।

Wednesday, 23 January 2013

कैसे करें उपाय की घर में लक्ष्मी आएं घर में सुख-शांति आएं और घर खुशियों से भर जाएं

कैसे करें उपाय की घर में लक्ष्मी आएं
घर में सुख-शांति आएं और घर खुशियों से भर जाएं
मेष राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मेष राशि  वाले 7 शनिवार मिट्टïी के बर्तन में काली सरसों भरकर ऊपर ढक्कन लगाकर काला कपड़े से बांध कर बहते पानी में प्रवाह कर दें।
2. चिडिय़ों को दाना और चीटिंयों को आटा डालना मेष राशि वालों के लिए अति लाभकारी होगा।

 वृषभ राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. वृषभ राशि वाले 8 किलो सरसों का तेल लोहे के बर्तन में भरकर उसमें अपना मुंह देखकर और उस तेल को शनि मंदिर में लेकर जाएं। स्नानोपरांत गीले कपड़ों में श्रीशनिदेव का विधिवत्ï तेलाभिषेक करें और बर्तन वहीं छोडक़र आ जाएं। ऐसा आप 40 शनिवार करें।
2. 8 सूखा नारियल, 8 बादाम श्रद्घानुसार 11 शनिवार को राहु काल के दौरान बहते पानी में प्रवाह करें।

मिथुन राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मिथुन राशि वाले गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को 21 शनिवार राहुकाल के दौरान भोजन, कपड़े और दवाइयों की सहायता करने से श्रीशनिदेव प्रसन्न होते हैं।
2. किसी भी शनिवार को पुष्य नक्षत्र हो शमी वृक्ष की जड़ काले धाले या काले कपड़े में बांधकर गले या दाहिनी भुजा में धारण करें।

 कर्क राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कर्क राशि वाले 8 शनिवार गरीब इलाके  में गरीबों के लिए श्रद्घानुसार भोजन की व्यवस्था करें। भोजन में देसी चने अवश्य होने चाहिए।
2. लगातार 40 दिन गौमाता की सेवा करें। आटे की लोई में 5 पेड़े गुड़ सहित रखकर गाय को खिलाएं।

सिंह राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. सिंह राशि वाले 11 शनिवार पाशुपत स्तोत्र का पाठ करते हुए सरसों के तेल से भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक करें। ततपश्चात स्वच्छ भोजन गरीब लोगों में बांटें।
2. 40 शनिवार श्रीशनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। प्रत्येक शनि अमावस्या के दिन एक बार पहना हुआ वस्त्र और एक नवीन वस्त्र गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दें। उसे प्रेम से भोजन कराएं। संपूर्ण मनोकामना पूरी होगी।

 कन्या राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कन्या राशि वाले प्रदोष काल में पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 108 परिक्रमा करें। ततपश्चात 11 लड्ïडू कुत्ते को अपने हाथ से खिलाएं। ऐसा आप 11 शनिवार करें। अवश्य श्री शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।
2. 40 दिन में नियमित घर मेें सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि मृत्योन्जय स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. तुला राशि वाले प्रत्येक शनिवार अपने घर में शनि ग्रह पीड़ा निवारण यंत्र का सरसों के तेल से दशरथ कृत शनिस्तोत्र का पाठ करते हुए अभिषेक करें। पूजा के बाद यह तेल आक के पेड़ में चढ़ा दें। ऐसा 40 शनिवार करें।
2. 40 शनिवार शनि मंदिर में जाकर भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाए और शनिदेव चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी पर मिष्ठïान रखकर खिलाएं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. वृश्चिक राशि वाले हर शनिवार को गरीब और निर्धन व्यक्तियों को केला, गुड़, मीठी खील, भूने हुए देसी चने बांटना अति लाभकरी रहेगा। यह चीजें आप बंदरों को भी खिला सकते हैं। परंतु जंगल में भीतर जाकर खिला सकते हैं सडक़ पर दुर्घटना की संभावना रहती है। और यह पाप हैं। इस बात का ध्यान रखें। सडक़ पर कभी नहीं खिलाएं।
2. हर रोज नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत सूर्य देव के दर्शन करते हुए 108 बार हर रोज इस मंत्र का जाप करें।

ऊँ सूर्यपुत्रो दीर्घदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय:। 
मन्दचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:॥


धनु राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. धनु राशि वाले प्रतिदिन नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर जल और बेल पत्र चढ़ाए। जल में गंगाजल, कच्चा दूध अवश्य मिलाएं। हर मनोकामना पूरी होगी।
2. शनिवार का व्रत करें। एक समय भोजन करें। भोजन में नमक नहीं लें। भूमि शयन करें। भोजन में उड़द की कोई न कोई वस्तु जरूर रखें। भोजन से पूर्व कुत्तो व बंदरों को श्रद्घानुसार बूंदी के लड्ïडू अवश्य खिलाएं। लेकिन मेरी चेतावनी का ध्यान रखें। बंदरों को रोड़ पर कोई वस्तु नहीं खिलानी चाहिए।

मकर राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मकर राशि वाले शुक्रवार की रात भिंगोए सवा किलो देसी चने, 8 लकड़ी के कच्चे कोयले, 8 हल्दी की गांठ, 11 लौंग काले कपड़े में बांधकर शनिवार के दिन किसी भी तालाब में मछलियों के मध्य डाल दें। एक वर्ष तक यह उपाय करें। एक बात का अवश्य ध्यान रखें इस दौरान मछलियों का सेवन नहीं करें। इस प्रयोग को मोती दान कहते हैं। इस बात का ध्यान रखें।
2. हर रोज नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत घर में तेल का दीपक जलाकर शनिदेव के स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कुंभ राशि वाले प्रत्येक शनिवार को श्रद्घानुसार उड़द के आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर राहुकाल के दौरान मछलियों को डाले। हर कष्टï से छुटकारा मिलेगा।
2. प्रात:काल नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत अपने घर में शनि देव के विग्रह के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि स्तवराज के पांच पाठ करें या श्रद्घापूर्वक ब्राह्मïण से कराएं। शनिदेव संबंधित वस्तुओं का दान करें। बहुत लाभ मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मीन राशि वाले प्रत्येक शनिवार को नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:॥ मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं।
2. शनिदेव गौ सेवा बहुत प्रसन्न होते हैं। गाय के सिर पर रोली लगाकर, उसके सींगों पर मोली बांधकर धूप और आरती करें। अंत में बूंदी के लड्ïडू खिलाएं। ऐसा करने से संपूर्ण बाधाएं दूर हो जाती हैं।