Showing posts with label अगर आप जीवन में सुख और शांति चाहते हैं. Show all posts
Showing posts with label अगर आप जीवन में सुख और शांति चाहते हैं. Show all posts

Friday, 30 December 2011

अगर आप जीवन में सुख और शांति चाहते हैं


अगर आप जीवन में सुख और शांति चाहते हैं तो इसके लिए आपको सिर्फ नीचे लिखे मंत्र का विधिविधान से जप करना है। इस मंत्र के जप से आपके जीवन में सुख-शांति जरुर आएगी।
मंत्र

श्वेत वृषे समारूढ़ा श्वेताम्बरधरा शुचि:

महागौरी शुभं दद्यान्महादेवप्रमोददा॥

जप विधि

-
प्रतिदिन स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।

-
इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट कुल देवता को नमन कर आसन ग्रहण करें।

-
घी का दीपक जलाएं। मंत्र जप शुरु करने से पहले दुर्गा मां की प्रसन्न मुद्रा का ध्यान करें।

-
जप करते समय सामने दुर्गा मां का चित्र अवश्य रखें इसके बाद मंत्र का जप करें।

-
कम से कम 5 माला जप अवश्य करें।