Showing posts with label अपनी राशि के अनुसार रूद्रभिषेक करें. Show all posts
Showing posts with label अपनी राशि के अनुसार रूद्रभिषेक करें. Show all posts

Saturday, 18 February 2012

अपनी राशि के अनुसार रूद्रभिषेक करें


महाशिवरात्रि हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को शिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। महाशिवरात्रि पर रूद्रभिषेक का बहुत महत्व माना गया है एवं इस पर्व पर रूद्रभिषेक करने से सभी रोग और दोष समाप्त हो जाते हैं। इस शिवरात्रि पर अगर आप अपनी राशि के अनुसार रूद्रभिषेक करें तो आपको विशेष फल प्राप्त होगा।

मेष- इस राशि के व्यक्ति जल में गुड़ मिलाकर शिव का अभिषेक करें। या कुमकुम के जल से अभिषेक करें।

वृष- इस राशि के लोगों के लिए दही से शिव का अभिषेक शुभ फल देता है।

मिथुन- इस राशि का व्यक्ति गन्ने के रस से शिव अभिषेक करें तो जल्दी ही कर्ज से मुक्ति मिलेगी।

कर्क- इस राशि के शिवभक्त अपनी राशि के अनुसार घी या दूध से अभिषेक करें।

सिंह- सिंह राशि के व्यक्ति लाल चंदन के जल से शिव जी का अभिषेक करें।

कन्या- इस राशि के व्यक्तियों को अपने अनुसार अनेक तरह की औषधियों से अभिषेक करना चाहिए इससे आपके सभी रोग खत्म हो जाएंगे।

तुला- इस राशि के जातक घी और इत्र या सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करें ।

वृश्चिक- शहद से शिव जी का अभिषेक वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शीघ्र फल देने वाला माना जाता है।

धनु- इस राशि के जातकों को दूध में हल्दी मिलाकर शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

मकर- आप अपनी राशि के अनुसार तिल्ली के तेल से शिव जी का अभिषेक करें तो आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

कुंभ- इस राशि के व्यक्तियों को नारियल के पानी या सरसों के तेल से शिव जी का अभिषेक करना चाहिए।

मीन- इस राशि के जातक दूध में केशर मिलाकर शिव जी का अभिषेक करें।