Showing posts with label दुश्मनों का डर तो दूर होगा. Show all posts
Showing posts with label दुश्मनों का डर तो दूर होगा. Show all posts

Saturday, 18 August 2012

दुश्मनों का डर तो दूर होगा


जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। ऐसे समय में कुछ लोग अच्छे दोस्त बन जाते हैं वहीं कुछ दुश्मन भी हो जाते हैं। कुछ लोगों को हमेशा दुश्मनों का डर सताता रहता है। ऐसे में यदि नीचे लिखे मंत्र का जप किया जाए तो दुश्मनों का डर तो दूर होगा ही साथ ही हनुमानजी की कृपा भी प्राप्त होगी। दुश्मन यदि आपका कुछ बुरा करना भी चाहेगा तो इस मंत्र का प्रभाव से वह कभी भी अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएगा।

मंत्र

ऊँ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा

जप विधि

-
सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम स्नान आदि नित्य कर्म से निवृत्त होकर साफ वस्त्र पहनें।

-
इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु, इष्ट व कुल देवता को नमन कर कुश का आसन ग्रहण करें।

-
पारद हनुमान प्रतिमा के सामने इस मंत्र का जप करेंगे तो विशेष फल मिलता है।

-
जप के लिए लाल हकीक की माला का प्रयोग करें।