प्रत्येक बुधवार को रात्रि में सवा आठ बजे के आस-पास 6 इलायची, 6 कच्ची हल्दी की गांठ, 7 तांबे वाले सिक्के भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में अर्पित करेंं। दूसरे दिन श्री चरणों में प्रणाम करके एक हल्दी की गांठ, एक तांबे का सिक्का प्रसाद रूप में लें। समस्त सामग्री बहते पानी में प्रवाह कर दें। हल्दी की गांठ व तांबे का सिक्के को पीले धागे में बांधकर अपनी दाहिनी भुजा में धारण करने से कारोबार में लाभ मिलेगा, रोजगार की प्राप्ति होगी।
ASTROLOGER, Spiritual Healer & Mantra - Yantra - Tantra Sadhak (ज्योतिषी, आध्यात्मिक चिकित्सक व मन्त्र-यन्त्र-तन्त्र साधक)
Wednesday, 27 June 2012
Sunday, 24 June 2012
3 जुलाई 2012 शनि मार्गी होने से सभी राशियों पर इसका प्रभाव
मेष- इस राशि का छठा शनि इस राशि के स्वामी का शत्रु है। अत: आपको हर कार्य के लिए अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ेगा क्योंकि शनि कार्यों में बाधाएं उत्पन्न करेगा। प्रयत्नों में विफलताएं विचलित कर सकती हैं। अत: संयम एवं धैर्य के साथ कार्य करें। इस समय निवेश से बचें। हनुमानजी को चमेली के पुष्प अर्पित करें।
वृषभ- आपकी राशि अब पांचवे स्थान पर है अत: शनि आपकी राशि के स्वामी शुक्र का मित्र है। आपके लिए विशेष लाभ की स्थितियों का निर्माण होगा। खोए हुए सम्मान की प्राप्ति होगी तथा पुराने रोगों से छुटकारा मिलेगा। आप परिवार के साथ प्रसन्नता पूर्वक समय व्यतीत करेंगे। कार्य स्थल पर उपयोगिता बढ़ेगी एवं शुभ प्रसंगों में शामिल होने का अवसर मिलेगा। शिव को जलार्पण करें।
मिथुन-चतुर्थ शनि आपकी राशि के स्वामी के साथ सम व्यवहार करता है। अत: सफलता तो मिलेगी किंतु परिश्रम अधिक होगा। कार्य में अड़चनें उत्पन्न करने का प्रयास शत्रुओं द्वारा किया जाएगा। सभी परेशानियों से मुक्ति भी मिल जाएगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। बेरोजगारों को रोजगार की प्राप्ति होगी। गणेशजी को दूर्वा अर्पण करें।
कर्क- शनि आपकी राशि के स्वामी चंद्र से शत्रुता का भाव रखता है। अत: कर्क राशि से शनि तृतीय होगा तथा शत्रु होने के बावजूद कई परेशानियों पर रोक लगाएगा। कोई ऐसा कार्य शुरु हो सकता है जिसकी आपको कई दिनों से प्रतिक्षा थी। व्यापार में उन्नति होगी एवं विरोधियों का पराभाव होगा। कोई निर्माण कार्य शुरु हो सकता है। हनुमानजी को दीपक लगाएं।
सिंह- इस राशि के लिए शनि द्वितीय रहेगा। आपकी राशि के स्वामी सूर्य से शनि शत्रु भाव रखता है। शनि की यह स्थिति आपको अप्रत्याशित सफलताएं दिलवाएगा। अटके कार्य पूर्ण होंगे। विरोधियों की हार निश्चित है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी तथा धार्मिक कार्य में रूचि होगी। साथियों का सहयोग प्राप्त होगा। हनुमानजी की अराधना करें।
कन्या- आपकी राशि के स्वामी बुध से शनि समभाव रखता है। आपकी राशि में शनि कुछ परेशानियां निर्मित करेगा। वैवाहिक जीवन एवं कार्यस्थल पर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आर्थिक तंगी का अनुभव होगा एवं व्यापार में अत्यधिक धन व्यय होने की संभावनाएं हैं। गरीबों को अन्न का दान करें।
तुला-आपकी राशि से शनि द्वादश रहेगा। शनि आपकी राशि के स्वामी शुक्र का मित्र है। फिर भी आपके लिए सावधान रहना उचित होगा। मामूली परेशानियों से सामना होगा। कार्य स्थल पर तनाव हो सकता है। निवेश से बचें एवं अनजानों पर भरोसा नहीं करें। संतान से असहयोग बना रहेगा। पशु-पक्षियों के लिए जल की व्यवस्था करें।
वृश्चिक- आपकी राशि के लिए एकादश शनि आपकी राशि स्वामी का प्रबल शत्रु है किंतु आपको इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। यह समय आपके लिए राहत भरा रहेगा। मनोरंजन एवं यात्राओं में जाने का मौका मिलेगा। कानूनी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी तथा शुभ समाचार प्राप्त होंगे। हनुमानजी को इत्र समर्पित करें।
धनु- इस राशि के लिए शनि दशम रहेगा। आपकी राशि स्वामी गुरु से शनि समभाव रखता है तथा आपको लाभ पहुंचाने वाला बना हुआ है। कोई रूका कार्य बनने की सम्भावना है। विवाह योग्य लोगों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। जीवन साथी से सहयोग मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। व्यापार में नए समीकरण लाभदायक होंगे। राम नाम का जाप करें।
मकर- मकर राशि से शनि नवम भाव रहेगा। आपकी राशि का स्वामी स्वयं शनि ही है तथा आपके लिए लाभदायक स्थितियां निर्माण कर रहा है। समाज में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा आर्थिक लाभ उत्तम होने की संभावनाएं हैं। विदेश यात्रा पर जाने वालों को आ रही अड़चने समाप्त होगी। हनुमानजी को लाल वस्त्र अर्पण करें।
कुंभ- इनके लिए अष्टम शनि रहेगा। आपकी राशि का स्वामी शनि है। आपके जीवन साथी को कुछ स्वास्थ्य संबंधी कष्ट दे सकता है। सब कुछ ठीक होने के बावजूद अज्ञात भय बना रहेगा। मानसिक तनाव महसूस करेंगे। योजना को अज्ञात कारणों से बदलना पड़ सकता है। शिव का पूजन शांति प्रदान करेगा। शिवलिंग पर आंकड़े के पुष्प अर्पित करें।
मीन- मीन राशि वाले के लिए सप्तम शनि रहेगा। आपकी राशि के स्वामी गुरु से शनि सम भाव रखता हैं। पिछले छ: महीनों से जो परेशानियां बनी हुई हैं वे समाप्त हो जाएंगी। विपरित लिंग की ओर आकर्षण में वृद्धि होगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। प्रमोशन मिलने के पूर्ण योग बने हुए हैं। हनुमानजी को सुगंधित धूप अर्पित करें।
Thursday, 14 June 2012
भगवान गणेश की पूजा
सुबह स्नान के बाद भगवान गणेश की पंचोपचार पूजा या देवी पूजा के दौरान श्री गणेश की सिंदूर, अक्षत, केसरिया चंदन, केसरिया वस्त्र, दूर्वा अर्पित कर व मोदक का भोग लगाकर धूप, दीप जलाकर सद्बुद्धि की कामना व संकट, विघ्न के नाश की भावना से नीचे लिखे 2 गणेश मंत्रों में से किसी का भी या दोनों का स्मरण करें और अंत में गणेश आरती कर प्रसाद ग्रहण करें -
1. आलम्बे जगदालम्बं हेरम्बचरणाम्बुजम्।
शुष्यन्ति यद्र ज:स्पर्शात् सद्य: प्रत्यूहवार्धय:।।
2. अजं निर्विकल्पं निराकारमेकं निरानन्दमद्वैतमानन्दपूर्णम्।
परं निर्गुणं निर्विशेषं निरीहं परब्रह्मरूपं गणेशं भजेम।
Saturday, 9 June 2012
कारोबारी समस्या निवारण के लिए
उपाय : कारोबारी समस्या निवारण के लिए / FOR SETTLING BUSINESS ISSUES ...
शनिवार के दिन सवा किलो गुड़ के पूए बनाएं। श्रद्धानुसार भगवान श्रीशनिदेव को भोग लगाएं। वहीं बैठकर ऊँ शं नित्याय नम:। इस मंत्र का जाप करें। तत्पश्चात गरीब असहाय और निर्धन व्यक्तियों को यह पूए अपने हाथ से खिलाएं। संपूर्ण समस्याओं का निवारण होगा।

Wednesday, 30 May 2012
************वास्तु में पर्स की भूमिका l VASTU AUR PURSE**************
१ मेष,सिंह, और धनु राशि वाले अपना पर्स लाल या नारंगी रंग का रखे. तो लाभ होगा.
२ वृष,कन्या, और मकर राशि वालों को भूरे रंग का पर्स तथा मटमैले रंग का पर्स बहुत फायदा पंहुचायगा.
३ मिथुन,तुला, और कुम्भ राशि वाले यदि नीले रंग व सफ़ेद रंग का प्रयोग करते है तो मानसिक स्थति के साथ साथ धन के के आगमन के रास्ते भी खुलेंगे.
४ कर्क,वृश्चिक, और मीन राशि को तो हमेशा हरा रंग और सफ़ेद रंग का प्रयोग अपने पर्स में करना लाभदायक रहेगा.
५ रात्री में सोते समय पर्स कभी भी सिरहाने ना रख कर उसे हमेशा अलमारी में रखें.
६ पर्स में रूपये कभी भी मोड या फोल्ड कर ना रखे.
७ पर्स में कभी भी रुपयों के साथ कोई बिल-रसीद या टिकट ना रखे इससे विवाद बड़ता है .
८ पर्स में सिक्कों की व्यवस्था अलग हो तथा बंद कर के रखें पर्स खोलते समय सिक्का नीचे नहीं गिरना चाहिये.इससे अपव्यय बढता है.
९ पर्स में चाबी को ना रखें.
१० शौच के समय या शौचालय में पर्स आगे वाली जेब में रखे.
११ प्रत्येक जन्म दिवस पर अपने पर्स में एक नोट (छोटा या बड़ा) पर अपने पिता या माता के हाथों से केसर का तिलक लगा कर पूरे वर्ष के लिए रख दे. अगले जन्म दिवस पर किसी कन्या को दें.पुन:माता या पिता से तिलक करवा कर वर्ष हेतु रख लें.
१२ अपने पर्स में किसी पूर्णिमा को लाल रेशमी कपडे में चुटकी भर या २१ दाने अखंडित चावल बाँध कर छुपा कर रखने से बेवजह खर्च नहीं होता है.
१३ यदि पर्स कभी फट या कट जाय तुरंत बदल दें.
१४ यदि कर्ज का ब्याज देना हो तो वह रूपये पर्स में भूल कर भी ना रखे . रखोगे तो कर्ज नहीं उतरेगा. बल्कि और चड़ने की संभावना रहेगी.
१५ पर्स बायीं जेब में रखना अति शुभ माना गया है.
पर्स में कभी भी बीड़ी/सिगरेट या गुटखा आदि ना रखें.

Tuesday, 29 May 2012
यदि आप बेरोजगार हैं ?
यदि आप बेरोजगार हैं और काफी समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं लेकिन फिर भी मनचाही नौकरी नहीं मिल पा रही हैं तो निराश न हों। यहां हम आपको एक ऐसा उपाय बता रहे हैं, जिसे सच्चे मन व विश्वास से करने पर आपकी नौकरी अवश्य लग जाएगी। ये उपाय इस प्रकार है-
उपाय
एक बिना दाग वाला पीला नींबू लें। उसके चार बराबर टुकड़े कर लें। शाम के समय जब बहुत कम रोशनी हो, उस समय किसी चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में नींबू का एक-एक टुकड़ा फेंक दें और बिना पीछे मुड़े घर आ जाएं। घर में प्रवेश करने से पहले हाथ-पैर अवश्य धो लें। यह प्रयोग लगातार सात दिन तक करें आपकी मनोकामना जरुर पूरी होगी।

Subscribe to:
Posts (Atom)