Thursday 25 April 2013

चन्द्र ग्रहण पर प्रत्येक राशि अनुसार राशिफल व उपाए



चन्द्र ग्रहण पर प्रत्येक राशि अनुसार राशिफल व उपाए

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ग्रहण अच्छा है। उन्हें बच्चों से चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। अनावश्यक खर्चों में कमी आयेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। महिलाओं को थोड़ा सा इस समय सावधान रहने की जरूरत है।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            किसी लाल कपड़े में बूंदी के आठ लड्डू बांध लें। इसके पश्चात इस मिठाई वाले कपड़े को अपने सामने रखकर घी का दीपक जला लें तथा वहीें बैठ कर ऊँ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीनारायणाय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गरीब कन्याओं को बांट दें।

वृष राशि
वृष राशि वालों को गृह कलेश से मुक्ति मिलेगी। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होंगी। आय के साधनों में चल रही परेशानी दूर होने की सम्भावना है। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। परंतु नैतिकता का दामन पकडक़र रखें। गुप्त और सरकार विरोधी कार्यों से बचें।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
 सवा किलो चावल सफेद कपड़े में बांधकर अपने सामने रख लें तथा घी का दीपक जला कर अपने इष्टदेव का ध्यान करें। उसके बाद ऊँ गोपालाय उत्तर ध्वजाय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान पक्षियों को चुगने हेतु डाल दें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों को ग्रहण मध्यम रहेगा। अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होगी। पारिवारिक समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए वाद-विवाद से बचें। संतान की तरफ से मानसिक परेशानी बढ़ेगी।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
             भीगे हुए मूंग 250 ग्राम एवं 11 इलायची अपने सामने रख लें। घी का दीपक जला कर इष्टदेव का ध्यान करें। इसके पश्चात ॐ क्लीं कृष्णाय नम:॥  मंत्र का  जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान किसी देवी मंदिर में रख कर आ जाएं।

कर्क राशि  
कर्क राशि वालों के लिए यह ग्रहण अनावश्यक खर्चों से छुटकारा दिलाएगा। आर्थिक पक्ष सुदृढ़ होगा। आर्थिक परेशानियों का निवारण। नवीन योजनाओं में सफलता प्राप्त होगी। कारोबारी यात्राएं लाभकारी रहेगी।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
कर्क राशि पर ग्रहण होने पर सफेद कपड़े में चावल, मिश्री तथा चाँदी का छोटा सा टुकड़ा या तार रख कर पोटली बना लें। इस पोटली को अपने सामने रखकर घी का दीपक जला लें तथा ॐ हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरूपिणे नम:॥  मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान किसी शिव मंदिर में या किसी जरूरतमंद व्यक्ति को दान कर दें।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों  के लिए यह ग्रहण शुभ फलों का संकेत दे रहा है। कारोबारी समस्याओं का निवारण होगा। कारोबार में किया गया निवेश धन लाभ देगा। पारिवारिक रिश्तों में प्रगाढ़ता आएगी। अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            सिंह राशि पर ग्रहण पडऩे से गेहूं, तांबे के पात्र में भरकर उसके ऊपर थोड़ा सा गुड़ एवं लाल चंदन का एक टुकड़ा रख लें। अब सूर्यदेव को प्रणाम कर घी का एक दीपक जला लें। उसके पश्चात ॐ क्लीं ब्रह्मणे जगदाधाराय नम:॥  मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान ताम्रपात्र सहित सदाचारी ब्राह्मण को दान में दे दें।

कन्या राशि
कन्या राशि वालों को पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा, दाम्पत्य सुख अच्छा होगा, जिसके कारण व्यवसाय में चल रही दिक्कतें दूर होंगी। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            श्रद्घानुसार पालक और हरी चूडिय़ां, हरा कपड़ा अपने पूजा स्थान में रखें। घी का दीपक जलाएं और ॐ नमो प्रीं पीताम्बराय नम:  मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों में बांट दें।

तुला राशि 
तुला राशि वालों का समय सामान्य रहेगा। कोई विशेष परेशानी नहीं आयेगी। परन्तु सभी कार्यों में एक बार रुकावट आने के बाद ही सफलता प्राप्त होगी।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            एक कटोरे में सवा किलो ज्वार ले लें। पूजा स्थान में अपने सामने रख दें। घी का दीपक जलाकर ॐ तत्त्वनिरजनायतारकरामाय नम:॥ मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों में बांट दें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को व्यवसाय में अपने कर्मचारियों पर विशेष ध्यान देना होगा। कर्मचारियों की वजह से नुकसान की सम्भावना है।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            लाल कपड़े में गुड़ की रेवड़ी या कोई लाल रंग की मिठाई बांधकर अपने सामने रख लें तथा घी का दीपक जलाकर अपने इष्टदेव का ध्यान करे तथा ॐ नारायणाय सुरसिंहासनाय  नम: मंत्र का जाप करे। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान कन्याओं में बांट दें।

धनु राशि
धनु राशि वालों को ग्रहण अच्छा रहेगा। आने वाले समय में लम्बी यात्रा का योग बनेगा। मित्रों से व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा जिसके कारण आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। आय के नए साधन बन सकते हैं। समय का लाभ उठाएं।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            9 पीले फल, 9 हल्दी की गांठ पीले कपड़ें में श्रद्घासनुसार दक्षिणा बांध कर अपने सामने रख लें। घी का दीपक जलाकर ऊँ श्री देवकृष्णाय ऊध्र्वान्तकाय नम: मंत्र का जाप करें।  ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह किसी मंदिर में रखकर आ जाएं।

मकर राशि
मकर राशि वालों को स्वास्थ्य सम्बंधी दिक्कतें आयेंगी जिसका असर उनके कार्य पर पड़ेगा। कृपया, स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। अकेले लम्बी यात्रा न करें।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
            मकर राशि वालें मिट्टी के कुल्हड़ में तिल का तेल भरकर अपने सामने रखें। तेल का दीपक जलाकर ऊं श्री वत्सलाय वत्स राजाय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गौशाला या गरीब व्यक्ति को दे दें।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि वालों को आर्थिक दृष्टि से आने वाला समय अच्छा नहीं रहेगा। अपने साथियों के साथ सहयोग बना कर रखें। पार्टनरशिप में दिक्कतें बढऩे की सम्भावना है।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
कुंभ राशि वालें जातक लोहे के पात्र में 250 ग्राम काले उड़द, 250 ग्राम काले तिल अलग-अलग भरकर अपने सामने रख दें। तिल के तेल का दीपक जलाकर ऊँ श्रीं उपेन्द्राय अच्युताय नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गरीब व जरूरतमंद व्यक्तियों में बांट दें।

मीन राशि
मीन राशि वालों को समय सामान्यत: अच्छा रहेगा। लेन-देन के मसलें हल होंगे। व्यावसायिक सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक धनकोष में वृद्धि, पारिवारिक रिश्तों में अनुकूलता। परंतु शत्रुओं से सचेत रहें।

खग्रास चंद्र ग्रहण पर अद्भुत उपाय
मीन राशि वालें लोग चने की भीगी हुई दाल 700 ग्राम उस पर 125 ग्राम गुड़ रखकर अपने सामने रखें। तत्पश्चात ऊँ क्लीं उद्धृताय उद्घारिणे नम: मंत्र का जाप करें। ग्रहण समाप्ति के बाद पुन: स्नान करके यह दान गाय को अपने हाथ से खिला दें।

No comments:

Post a Comment