Saturday 4 January 2014

वृष राशि-वार्षिक राशिफल 2014:-



वृष राशि-वार्षिक राशिफल 2014:-

वृष राशि का स्वामी शुक्र है। जिसका जन्म वृष राशि में होता है, वह पवित्र ह्रदय वाला बुद्धिमान व अपने कार्यो को पूर्ण करने में चतुर होता है। इस राशि के जातक आज्ञाकारी होते है। व सेवाभाव उनका परम गुण होता है। अतः इस राशि के जातक दिखने में आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते है। आप बड़े व्यवहारिक एवं शिष्ट व्यक्ति है। आप कुशलवक्ता भी है। इस राशि के जातक भोग विलास की प्रकृति के होते है। ये जातक बैककर्मी, फाइनेंसर, ब्यूटिशियन, ज्वैलर्स, विज्ञापन क्षेत्र, ड्रेस डिजाइनर, गायक, नर्तक, अभिनेता, प्रोड्यूसर, वैज्ञानिक हो सकते है।


वर्ष 2014 के अनुसार:-

यह वर्ष आपके लिए मान-सम्मान, समृद्धि सब आपके द्वार लेकर आएगा। वर्ष भर आपको शुभ समाचार मिलता रहेगा। आशाएँ, अपेक्षाएँ और कामनाएँ पूर्ण होने से घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल होगा। पिछले वर्ष अधूरे रह गए कार्य इस वर्ष आप पूरे कर पाएंगे। संतान की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सुखद और आनन्दित रहेगा। लम्बे चल रहे रोगो से आपको छुटकारा मिलेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का योग बना हुआ है। इस वर्ष आपकी आर्थिक दृष्टि ओर अधिक मजबूत होगी। वर्ष के उतरार्थ में राहु ग्रह, शनि ग्रह के साथ रहने से पीड़ादायक रहेगा। परन्तु वर्ष के अंत में आप इन सभी समस्याओं से छुटकारा पा लेंगे।

आर्थिक स्थिति:-

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए पूर्णरूपेण लाभदायक सिद्ध होगा। इस वर्ष आप भूमि व भवन एवं स्थायी सम्पतिया प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष लाभ प्राप्त होगा। जिससे आप नयी ऊंचाइयों को छुएंगे। नौकरी से जुड़े जातको को प्रमोशन प्राप्त होगा। एवं अधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे। शेयर बाजार में निवेश आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा। वर्ष के अंत में आपको अपने कार्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है।

पारिवारिक स्थिति:-

पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। घर का वातावरण सोहार्द पूर्ण रहेगा। आपको अपने पारिवारिक सदस्यो का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। संतान पक्ष की ओर से भी आपको शुभ समाचार मिलते रहेंगे। माता-पिता के स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष कोई मानसिक चिंता लेकर नहीं आएगा। पिता के स्थानांतरण की सम्भावना अवश्य रहेगी। पारिवारिक उत्सवों में भाग लेने के शुभ अवसर प्राप्त होंगे।

स्वास्थ्य:-

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष अधिक लाभकारी नहीं है। छोटी-बड़ी बीमारियाँ आपको पूरे वर्ष परेशान करती रहेगी। पुराने रोग उभर सकते है। अतः आप अपने स्वास्थ्य के प्रति कोई लापरवाही न करे। अन्यथा आपको इसके दुष्परिणाम भुगतने पड सकते है। रक्त सम्बन्धी रोग आपको घेरे रख सकते है। पंडित जी के अनुसार इन सभी पीड़ाओं से बचने के लिए आपको अपने घर में पारद शिवलिंग की स्थापना कर उसकी पूजा आराधना करनी चाहिए।

शिक्षा:-

शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष विध्यार्थियो के लिए अति उत्तम परिणाम वाला रहेगा। विध्यार्थियो को गणित, भौतिक एवं रसायन सम्बन्धी विषयो में अधिक मेहनत की आवश्यकता है। यदि आप इंजीनियरिंग, आर्किटेक्ट आदि की तैयारी कर रहे है, तो आपको निश्चित रूप से सफलता प्राप्त होगी। यदि कोई सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है, तो आपको अपनी मेहनत का फल प्राप्त हो जायेगा। कुल-मिलाकर यह पूरा वर्ष विध्यार्थियो के लिए भाग्योदय का है। अतः उन्हें इस समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम करनी चाहिए।

जीवनसाथी एवं प्रेम-सम्बन्ध:-

इस वर्ष आपको आपके जीवनसाथी का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। यदि आपके प्रेम सम्बन्ध चल रहे है तो आपको उसमे सफलता प्राप्त होगी। यदि युवा वर्ग की विवाहित चर्चा चल रही है तो वह विवाहित चर्चा विवाह में परिणित हो जायेगी। यह वर्ष आपका दाम्पत्य जीवन ओर भी अधिक मधुर एवं प्रगाढ़ लेकर आएगा।

सारांश:-

पंडित राजन जेटली जी के अनुसार यह वर्ष आपके लिए अत्यधिक लाभकारी सिद्ध होगा। धन एवं सुख समृद्धि में ओर अधिक वृद्धि के लिए एवं इस समय का पूर्ण लाभ प्राप्त करने के लिए आपको अपने पूजा कक्ष में कुबेर यंत्र या कनकधारा यंत्र स्थापित कर पूजा-आराधना करनी चाहिए। धन की देवी लक्ष्मी एवं देवता कुबेर का साक्षात आशिर्वाद आपको प्राप्त हो। आपको रत्न में पन्ना एवं फिरोजा धारण करना चाहिए। उत्तम फल की प्राप्ति के लिए आपको हीरा धारण करना चाहिए।
पंडित राजन जेटली जी के अनुसार यह वर्ष आपके लिए शुभ एवं मंगलदायक रहे, यही उनकी भगवान से प्रार्थना है। इसी मंगल-कामना के साथ पंडित जी की तरफ से आप सभी को शुभ आशीर्वाद।


www.panditrajanjaitly.in
mail –
panditrajanjaitly@gmail.com,  info@shivkripakendra.com
contact no. – 09971234977   &   09999669998  (11 AM to 4 PM)

No comments:

Post a Comment