Monday 6 January 2014

मिथुन राशि-वार्षिक राशिफल 2014:-



वार्षिक राशिफल 2014:-

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध है। जिसका जन्म मिथुन राशि में हो, वह जातक गौरवर्ण का होता है। उसका ललाट चौड़ा होता है। व वाणी में अपूर्व औज होता है। इस राशि के जातको का स्वभाव परिश्रमी, सहिष्णु, बुद्धिमानी, साहसी व अपनी बुद्धि के बल पर प्रत्येक समस्या का समाधान कर सकने वाला होता है। इनका जीवन संघर्षमय होता है। आप दुसरो के दुःख को अपना दुःख समझते है। आप अपनी वाणी से सभी को अपना बना लेते है। आप कभी एक व्यक्ति के साथ अधिक समय तक बंधे नहीं रह सकते है। इस राशि के जातक डाक-तार, रेल, टेलीफोन, परिवहन, लेखन, गणित, कला, सौंदर्य, स्वास्थ्य, प्राकृतिक चिकित्सा एवं होम्योपैथी क्षेत्र से हो सकते है। 

वर्ष 2014 के अनुसार:-

यह वर्ष आपके लिए मिश्रित फलदायक होगा। इस वर्ष आपके जीवन में कई उतार-चढ़ाव आयेंगे। कार्यक्षेत्र में कभी लाभ तो कभी हानि रोजगार के अवसरों में विलम्ब होगा। परन्तु लम्बे चल रहे विवाद का हल निकलेगा। दुर्घटना होने की सम्भावना है। किसी पारिवारिक सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आर्थिक रूप से भी अधिक लाभदायक समय नहीं है। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव वर्ष भर चलता रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। धार्मिक यात्राओ का भी योग है। 

आर्थिक स्थिति:- 

आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष साधारण रहेगा। परन्तु नए कार्य में ज्यादा लाभ प्राप्त होगा। पूंजी निवेश, शेयर, जमीन जायदाद से सम्बंधित व्यवसाय में विशेष लाभ प्राप्त होगा। आपके पद प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। परन्तु धन का अपव्यय होने के कारण धन की स्थिरता नहीं रहेगी। जमीन-जायदाद के सौदे आपके लिए लाभदायक सिद्ध होंगे। परिवार में किसी धार्मिक आयोजन में भी व्यय हो सकता है, एवं संतान के विवाह की भी सम्भावना है। इस दृष्टिकोण से धन का खर्च अधिक होगा। एवं धन की प्राप्ति कम होगी। 

पारिवारिक स्थिति:-

परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर आपको वर्ष भर चिंता बनी रहेगी। संतान सम्बन्धी शुभ समाचार प्राप्त होंगे। संतान के विवाह का योग भी बना हुआ है। यदि आप जीवनसाथी का चुनाव करने जा रहे है तो सोच-समझकर निर्णय ले। अन्यथा आपको भविष्य में कई समस्याओ का सामना करना पड़ सकता है। कई वर्ष के अंत में पारिवारिक सदस्यो का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य:-

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल नहीं है। वर्ष भर आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। ब्लड प्रेशर और शुगर से सम्बंधित रोगो के प्रबल होने की सम्भवना है। कोई बड़ी दुर्घटना की भी आशंका है। अतः आपको सचेत रहने कि अत्यंत आवश्यकता है। अपने स्वास्थ्य के प्रति अतयधिक सावधान रहे। 

शिक्षा:-

शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष विद्यार्थियो के लिए प्रगति करक रहेगा। विद्यार्थी अपने मित्रो पर भरोसा न करे एवं अपनी शिक्षा पर ध्यान दे। तो उनको अपनी मेहनत का फल अवश्य प्राप्त होगा। इंजीनियरिंग, लेखाशास्त्र, गणित आदि के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। पंडित जी के अनुसार बृहस्पति यंत्र की पूजा-आराधना करने से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी एवं आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। जो विध्यार्थी इस वर्ष स्नातक की परीक्षा में भाग लेंगे, वे इस वर्ष नया कीर्तिवान स्थापित कर सकते है। उन्हें इस समय का सदुपयोग कर कठिन परिश्रम की आवश्यकता है। 

जीवनसाथी एवं प्रेम-सम्बन्ध:-

इस वर्ष आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर प्रेम प्राप्त होगा। वह आपकी भवनाओ को समझेंगे एवं कठिन समय में आपकी मदद भी करेंगे। आपको भी अपने जीवनसाथी की भावनाओ को समझना है और उन्हें भरपूर सहयोग प्रदान करना है। इस राशि के जातको को इस वर्ष प्रेम सम्बन्धो में अधिक सफलता प्राप्त नही होगी। इस वर्ष यदि आप प्रेम-विवाह करना चाहते है तो इस विचार को त्याग दे, अन्यथा भविष्य में आपको इसके दुष्परिणाम प्राप्त होंगे। 

सारांश:-


पंडित राजन जेटली जी के अनुसार यह वर्ष आपके लिए कुल-मिलाकर मिश्रित फलदायक वर्ष है। आपको बुध यंत्र की अथवा कुबेर यंत्र की पूजा-आराधना करनी चाहिए। स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अधिक लाभदायक नहीं होने के कारण आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी सावधानी रखनी पड़ेगी। आपको शुभ रत्न में हीरा एवं नीलम धारण करना चाहिए। उत्तम फल की प्राप्ति के लिए पन्ना धारण करना चाहिए। 

पंडित राजन जेटली जी के अनुसार यह वर्ष आपके लिए शुभ एवं मंगलदायक रहे, यही उनकी भगवान से प्रार्थना है। इसी मंगल-कामना के साथ पंडित जी की तरफ से आप सभी को शुभ आशीर्वाद।


www.panditrajanjaitly.in
mail –
panditrajanjaitly@gmail.com,  info@shivkripakendra.com
contact no. – 09971234977   &   09999669998  (11 AM to 4 PM)

No comments:

Post a Comment