Wednesday 8 January 2014

कर्क राशि-वार्षिक राशिफल 2014

कर्क राशि-वार्षिक राशिफल 2014:-

कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है। इस राशि के जातक परिश्रमी एवं धार्मिक प्रवृति के होते है। ये स्वभाव से भावुक एवं संवेदनशील होते है। अधिक भावुकता कभी-कभी परेशानी में भी डालती है। ये जातक बुद्धिमान एवं चतुर होते है। एवं इनमे धन कमाने की तीव्र लालसा होती है। ये चंचल प्रकृति के होते है। विषम परिस्थितियो में भी ये बचाव का मार्ग ढूंढ लेते है। त्वरित निर्णय लेने की क्षमता आपमें नहीं होती है। अतः समस्याओ को देखकर आप घबरा जाते है। परन्तु अपनी मानसिक श्रेष्ठता के कारण आप उस विषम परिस्थिति से समस्या का हल ढूंढ लेते है। इस राशि के जातक सेकेट्री, इम्पोर्ट एवं एक्सपोर्टर, उध्योगपति एवं कृषक हो जाते है। एवं फिलोरी कल्चर, माइक्रोबायो टेक्नोलोजी जल से जुड़े कार्य आपके लिए लाभदायक है। आपमे क्रोध की भावना नहीं होती एवं आप न ही किसी क्रोध को सहन कर सकते है। और गौर वर्ण, सुंदरमुख मंडल के स्वामी होते है। आप प्रेमी स्वभाव के मितव्ययी एवं मातृभक्त होते है।

वर्ष 2014 के अनुसार:-

यह वर्ष आपके लिए अनुकूल नहीं होगा। इस राशि के लग्न में चंद्रमा होने से इस वर्ष धन-सम्पति में वृद्धि होगी, अधूरी कार्य पूरी होगी। राजनैतिक क्षेत्र में गतिविधियाँ तेज होगी, विश्वास में अपेक्षित सुधार होंगे। इस वर्ष आपको शेयर बाजार में संभलकर निवेश करने पर ही लाभ प्राप्त होगा। आप इस वर्ष अपने भाग्य के भरोसे न बैठकर परिश्रम करेंगे, तभी आपको सफलता प्राप्त होगी। व्यापार में संभलकर निवेश करे, अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। इस वर्ष आपको अपने मित्रो एवं पारिवारिक सदस्यो का सहयोग निरंतर प्राप्त होगा। इस वर्ष आपको स्वास्थ्य के प्रति सतर्कता रखनी चाहिए। हड्डी एवं जोड़ो सम्बन्धी रोग आपको परेशान कर सकते है। धार्मिक यात्राओ का वातावरण बना रहेगा। संतान की तरफ से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते है। इसीलिए सावधानी बरते।

आर्थिक स्थिति:-

आर्थिक स्थिति से यह वर्ष कमजोर रहेगा। आय के नए स्त्रोत पाने के लिए आपको कठिन परिश्रम करना पड सकता है। नए व्यापार में निवेश एवं व्यापार का विस्तार करने की योजनाओ को त्वरित रूप से अंजाम दे। अन्यथा नुकसान होने की सम्भावना है। अपने विरोधियो से संभलकर कार्य करे। आपको इस वर्ष अपने अधिकारियो की प्रशंसा प्राप्त होगी एवं प्रमोशन की भी सम्भावना है। इस वर्ष आप कई व्यवसायिक यात्राये भी करेंगे। आपको आय तो भरपूर होगी, परन्तु खर्च का अनुपात अधिक होने से उस आय का लाभ प्राप्त नही कर सकेंगे। पंडित जी के अनुसार कर्क राशि के जातको को शनि की ढैय्या चल रही है। इसीलिए भी उनको आर्थिक परेशानी हो सकती है।

पारिवारिक स्थिति:-

पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपने पारिवारिक सदस्यो का निरंतर सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने भाई-बहनों का भी सहयोग प्राप्त होगा। अपने बड़ो की सलाह से किये गए कार्यो में भी सफलता प्राप्त होगी। किन्तु माता के स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता बनी रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। एवं उसकी उन्नति से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पारिवारिक सदस्यो से सम्बन्ध सुधरने में आपके जीवनसाथी की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी।

स्वास्थ्य:-

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए प्रतिकूल प्रभाव लेकर आएगा। आपको किसी शल्य चिकित्सा से भी गुजरना पड़ सकता है। इस वर्ष आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बनी रहेगी। आपको हड्डी एवं जोड़ सम्बन्धी रोगो का सामना करना पड़ सकता है। अतः आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सतर्क रहने की आवश्यकता है आपको आने रोगो के शमन के लिए एवं इस वर्ष अपने स्वास्थ्य में सुधार के लिए सूर्य भगवन को अर्घ्य देना चाहिए एवं उनकी पूजा आराधन करनी चाहिए। इसके लिए पूजा कक्ष में सूर्य यन्त्र स्थापित कर आदित्य ह्रदय स्त्रोत का पाठ प्रतिदिन करना चाहिए।

शिक्षा:-

शिक्षा की दृष्टि से यह वर्ष विध्यार्थी वर्ग के लिए अधिक उपलब्धियों भरा नहीं रहेगा। इस वर्ष आपको अत्यधिक परिश्रम की आवश्यकता है। अन्यथा आपको इसकी भरी कीमत चुकानी पड़ सकती है। निरंतर परिश्रम ही आपके परिणाम को बेहतर बना पायेगा। बेरोजगारो को अपने मनोवांछित सफलता प्राप्त नहीं होगी। आपको अपने अध्ययन में एकग्रचित होने के लिए गणेश यंत्र कवच को धारण करना चाहिए। जिससे आपको बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके।

जीवनसाथी एवं प्रेम सम्बन्ध:-

इस वर्ष आप जिससे प्रेम प्राप्त करना चाहते है, उसे आप अपनी तरफ आकर्षित करने में सफल रहेंगे। परन्तु यदि आप उसके प्रति वफादार नही रहे, तो इस प्रेम प्रसंग में आपको सफलता प्राप्त नही होगी। आपको अपने जीवनसाथी से वैचारिक मतभेदों के कारन दुरी झेलनी पड़ सकती है। अतः आप अपने जीवनसाथी के प्रति संवेदनशील रहे। विभन्न मतभेदों के बावजूद आपको कठिन परिस्थितियो में अपने जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

सारांश:-

पंडित राजन जेटली जी के अनुसार कुल-मिलकर यह वर्ष आपके लिए कई उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको सूर्य यंत्र की पूजा-आराधना करनी चाहिए। आपके शुभ रत्न मोती, मूंगा एवं पुखराज है। एवं उत्तम फल की प्राप्ति के लिए आपको मूंगा धारण करना चाहिए। विद्यार्थियो को शिक्षा में उत्तम फल की प्राप्ति के लिए गणेश यंत्र कवच धारण करना चाहिए। आपको शिव आराधना से विशेष लाभ प्राप्त होगा। एवं सोमवार का व्रत भी करना चाहिए। कर्क राशि के जातको के लिए यह वर्ष शुभ एवं मंगलदायक रहे। इसी मंगलकामना के साथ शुभाशीर्वाद।


www.panditrajanjaitly.in
mail – panditrajanjaitly@gmail.com, info@shivkripakendra.com
contact no. – 09971234977 & 09999669998 ( Whatsapp Only )

No comments:

Post a Comment