Wednesday 23 January 2013

कैसे करें उपाय की घर में लक्ष्मी आएं घर में सुख-शांति आएं और घर खुशियों से भर जाएं

कैसे करें उपाय की घर में लक्ष्मी आएं
घर में सुख-शांति आएं और घर खुशियों से भर जाएं
मेष राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मेष राशि  वाले 7 शनिवार मिट्टïी के बर्तन में काली सरसों भरकर ऊपर ढक्कन लगाकर काला कपड़े से बांध कर बहते पानी में प्रवाह कर दें।
2. चिडिय़ों को दाना और चीटिंयों को आटा डालना मेष राशि वालों के लिए अति लाभकारी होगा।

 वृषभ राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. वृषभ राशि वाले 8 किलो सरसों का तेल लोहे के बर्तन में भरकर उसमें अपना मुंह देखकर और उस तेल को शनि मंदिर में लेकर जाएं। स्नानोपरांत गीले कपड़ों में श्रीशनिदेव का विधिवत्ï तेलाभिषेक करें और बर्तन वहीं छोडक़र आ जाएं। ऐसा आप 40 शनिवार करें।
2. 8 सूखा नारियल, 8 बादाम श्रद्घानुसार 11 शनिवार को राहु काल के दौरान बहते पानी में प्रवाह करें।

मिथुन राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मिथुन राशि वाले गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को 21 शनिवार राहुकाल के दौरान भोजन, कपड़े और दवाइयों की सहायता करने से श्रीशनिदेव प्रसन्न होते हैं।
2. किसी भी शनिवार को पुष्य नक्षत्र हो शमी वृक्ष की जड़ काले धाले या काले कपड़े में बांधकर गले या दाहिनी भुजा में धारण करें।

 कर्क राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कर्क राशि वाले 8 शनिवार गरीब इलाके  में गरीबों के लिए श्रद्घानुसार भोजन की व्यवस्था करें। भोजन में देसी चने अवश्य होने चाहिए।
2. लगातार 40 दिन गौमाता की सेवा करें। आटे की लोई में 5 पेड़े गुड़ सहित रखकर गाय को खिलाएं।

सिंह राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. सिंह राशि वाले 11 शनिवार पाशुपत स्तोत्र का पाठ करते हुए सरसों के तेल से भगवान शिव के शिवलिंग का अभिषेक करें। ततपश्चात स्वच्छ भोजन गरीब लोगों में बांटें।
2. 40 शनिवार श्रीशनिदेव का सरसों के तेल से अभिषेक करें। प्रत्येक शनि अमावस्या के दिन एक बार पहना हुआ वस्त्र और एक नवीन वस्त्र गरीब व जरूरतमंद व्यक्ति को दान में दें। उसे प्रेम से भोजन कराएं। संपूर्ण मनोकामना पूरी होगी।

 कन्या राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कन्या राशि वाले प्रदोष काल में पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और 108 परिक्रमा करें। ततपश्चात 11 लड्ïडू कुत्ते को अपने हाथ से खिलाएं। ऐसा आप 11 शनिवार करें। अवश्य श्री शनिदेव की कृपा प्राप्त होगी।
2. 40 दिन में नियमित घर मेें सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि मृत्योन्जय स्तोत्र का पाठ करें।

तुला राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. तुला राशि वाले प्रत्येक शनिवार अपने घर में शनि ग्रह पीड़ा निवारण यंत्र का सरसों के तेल से दशरथ कृत शनिस्तोत्र का पाठ करते हुए अभिषेक करें। पूजा के बाद यह तेल आक के पेड़ में चढ़ा दें। ऐसा 40 शनिवार करें।
2. 40 शनिवार शनि मंदिर में जाकर भगवान शनिदेव को तेल चढ़ाए और शनिदेव चालीसा का पाठ करें। गाय को हरा चारा खिलाएं। कुत्ते को तेल से चुपड़ी रोटी पर मिष्ठïान रखकर खिलाएं।

वृश्चिक राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. वृश्चिक राशि वाले हर शनिवार को गरीब और निर्धन व्यक्तियों को केला, गुड़, मीठी खील, भूने हुए देसी चने बांटना अति लाभकरी रहेगा। यह चीजें आप बंदरों को भी खिला सकते हैं। परंतु जंगल में भीतर जाकर खिला सकते हैं सडक़ पर दुर्घटना की संभावना रहती है। और यह पाप हैं। इस बात का ध्यान रखें। सडक़ पर कभी नहीं खिलाएं।
2. हर रोज नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत सूर्य देव के दर्शन करते हुए 108 बार हर रोज इस मंत्र का जाप करें।

ऊँ सूर्यपुत्रो दीर्घदेही विशालाक्ष: शिवप्रिय:। 
मन्दचार: प्रसन्नात्मा पीडां हरतु मे शनि:॥


धनु राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. धनु राशि वाले प्रतिदिन नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर जल और बेल पत्र चढ़ाए। जल में गंगाजल, कच्चा दूध अवश्य मिलाएं। हर मनोकामना पूरी होगी।
2. शनिवार का व्रत करें। एक समय भोजन करें। भोजन में नमक नहीं लें। भूमि शयन करें। भोजन में उड़द की कोई न कोई वस्तु जरूर रखें। भोजन से पूर्व कुत्तो व बंदरों को श्रद्घानुसार बूंदी के लड्ïडू अवश्य खिलाएं। लेकिन मेरी चेतावनी का ध्यान रखें। बंदरों को रोड़ पर कोई वस्तु नहीं खिलानी चाहिए।

मकर राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मकर राशि वाले शुक्रवार की रात भिंगोए सवा किलो देसी चने, 8 लकड़ी के कच्चे कोयले, 8 हल्दी की गांठ, 11 लौंग काले कपड़े में बांधकर शनिवार के दिन किसी भी तालाब में मछलियों के मध्य डाल दें। एक वर्ष तक यह उपाय करें। एक बात का अवश्य ध्यान रखें इस दौरान मछलियों का सेवन नहीं करें। इस प्रयोग को मोती दान कहते हैं। इस बात का ध्यान रखें।
2. हर रोज नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत घर में तेल का दीपक जलाकर शनिदेव के स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. कुंभ राशि वाले प्रत्येक शनिवार को श्रद्घानुसार उड़द के आटे की छोटी-छोटी गोलियां बनाकर राहुकाल के दौरान मछलियों को डाले। हर कष्टï से छुटकारा मिलेगा।
2. प्रात:काल नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत अपने घर में शनि देव के विग्रह के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाकर शनि स्तवराज के पांच पाठ करें या श्रद्घापूर्वक ब्राह्मïण से कराएं। शनिदेव संबंधित वस्तुओं का दान करें। बहुत लाभ मिलेगा।

मीन राशि वालों के लिए अचूक उपाय
1. मीन राशि वाले प्रत्येक शनिवार को नित्यक्रम से निवृत्त हो स्नानोपरांत ऊँ प्रां प्रीं प्रौं स: शनैश्चराय नम:॥ मंत्र का जाप करते हुए भगवान शिव के शिवलिंग पर 108 बेलपत्र चढ़ाएं।
2. शनिदेव गौ सेवा बहुत प्रसन्न होते हैं। गाय के सिर पर रोली लगाकर, उसके सींगों पर मोली बांधकर धूप और आरती करें। अंत में बूंदी के लड्ïडू खिलाएं। ऐसा करने से संपूर्ण बाधाएं दूर हो जाती हैं।

No comments:

Post a Comment