Tuesday 22 January 2013

चमत्कारी उपाय: घर से निकलते समय हाथ में रखें कुछ सिक्के:--

चमत्कारी उपाय: घर से निकलते समय हाथ में रखें कुछ सिक्के:--

क्या आप भी धनवान होना चाहते हैं
क्या आपको मेहनत का उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं हो पा रहा है
क्या आप किस्मत चमकाना चाहते हैं
यदि हां तो यहां एक उपाय बताया जा रहा है, जिसे प्रतिदिन अपनाने पर आपकी किस्मत भी आपका साथ देगी-

1.
ध्यान रखें यहां बताया जा रहा उपाय प्रतिदिन किया जाना चाहिए। उपाय के अनुसार जब आप किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकलते हैं उस समय अपने साथ कुछ रुपए यानी सिक्के या नोट रखें। इसके बाद रास्ते में जो भी जरूरतमंद व्यक्ति या कोई भिखारी दिखाई दे उसे यह पैसे दान करें।
2.
घर से निकलते समय हाथ में रखें हुए पैसों को आप किसी मंदिर में भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा यह पैसे किसी ब्राह्मण या छोटी कन्या को भी दान में दिए जा सकते हैं। यह पैसे किसी अन्य जीव के कल्याण के लिए भी दान किए जा सकते हैं। जैसे किसी गाय के लिए घास खरीदने में, पक्षियों को दाना डालने में आदि।

ऐसा करने पर आपके कार्यों में आ रही बाधाएं समाप्त हो जाएंगी और धन संबंधी कार्यों में विशेष लाभ होगा। यह उपाय प्रतिदिन किया जाना चाहिए। आपको कितने रुपए दान करने हैं यह आपकी श्रद्धा और सामथ्र्य पर निर्भर है। ध्यान रखें यह दान निस्वार्थ भाव से किया जाना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार निस्वार्थ भाव से किया गया दान अक्षय पुण्य प्रदान करता है। दान से ही पुराने पापों का प्राश्यचित भी हो जाता है। किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति या अन्य जीवों के लिए पुण्य कर्म करने पर आपके कार्यों की रुकावटें स्वत: ही समाप्त होने लगती हैं। धन संबंधी सुख प्राप्त होता है। ऐसा माना जाता है कि आप जितना दान करते हैं उससे कई गुना अधिक होकर वह आपको पुन: प्राप्त होता है।
धनवान होने के लिए मेहनत के साथ ही किस्मत की मदद भी आवश्यक है। काफी लोगों के साथ ऐसा होता है कि वे कड़ी मेहनत करते हैं लेकिन फिर भी उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं कर पाते हैं। इसके विपरित कुछ लोग कम मेहनत के बाद ही काफी अधिक धन प्राप्त कर लेते हैं। ऐसा होने के पीछे भाग्य ही है। यह उपाय आपके भाग्य को भी प्रबल कर सकता है।

No comments:

Post a Comment