Sunday 18 November 2012

18 नवंबर 2012 से तुला राशि में एक साथ तीन-तीन बड़े ग्रह स्थित रहेंगे

18 नवंबर 2012 से तुला राशि में एक साथ तीन-तीन बड़े ग्रह स्थित रहेंगे।ये अभी कुछ और दुख दायी सुचनाये देगे।
18 नवंबर से तुला राशि में एक साथ तीन-तीन बड़े ग्रह स्थित रहेंगे। शनि और शुक्र के साथ ही वक्री बुध भी तुला में रहेगा।
16 नवंबर से सूर्य तुला राशि छोड़कर वृश्चिक में आ गया है। इसके पूर्व सूर्य शत्रु शुक्र की राशि तुला में शत्रु शनि के साथ स्थित था। अब सूर्य अपने मित्र मंगल के स्वामित्व वाली राशि वृश्चिक में आ गया है। बुध, चंद्र, राहु इस राशि में पहले से ही स्थित हैं। चंद्रमा नीच का है एवं राहु मंगल से शत्रुभाव रखता है। आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा सूर्य का राशि परिवर्तन...
मेष- इस राशि के लिए आठवां सूर्य कोई बड़े कार्य में सफलता दिलाएगा। शत्रुओं से सावधान रहें, वे हावी हो सकते हैं। अपनी सूझ-बूझ से काम बना लें।
वृषभ- सातवां सूर्य आपके लिए मंगलकारी होगा। विशेष प्रयोजन में सफल हो जाएंगे। समय का सदुपयोग कर बकाया मामले निपटाएं।
मिथुन- इस राशि के लिए छठा सूर्य सफलता के साथ चिंताजनक समाचार भी लेकर आएगा।
कर्क- पांचवा सूर्य आपके अटके हुए किसी बड़े कार्य को बनाने में सफल होगा। वाहन खरीदने के योग बनेंगे।
सिंह- वृश्चिक राशि में सूर्य आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि करेगा। ओम हिरण्यगर्भाय अव्यक्तरुपिणे नम : मंत्र का जप करें।
कन्या- तीसरा सूर्य लाभकारी होगा। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। चिंताओं से मन में अशांति रहेगी
तुला- पूर्व में सूर्य तुला राशि में स्थित था और अब वृश्चिक में चले गया है।
वृश्चिक- इस राशि में सूर्य इन लोगों के लिए सभी प्रकार से मंगलकारी होगा।
धनु- आपके लिए बारहवां सूर्य कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है चिंताओं से मन में अशांति रहेगी
मकर- मकर राशि के लिए ग्यारहवां सूर्य आत्मविश्वास में वृद्धि करेगा।
कुंभ- दसवां सूर्य दोस्तों के मध्य वैचारिक मतभेद बना सकता है। चिंताओं से मन में अशांति रहेगी
मीन- इन लोगों के लिए नवां सूर्य कार्य में बदलाव का मन बनाएगा।
सूर्य का मंगल की राशि में आना एवं तुला को छोडऩा शुभ है। प्रशासन में स्थिरता आएगी। राजनीति के क्षेत्र में सुधार आएगा। दुर्घटनाओं एवं प्राकृतिक आपदाओं से बचाव होगा। परन्तु राजनैतिक लोगो मे उठा पटक के सकेत दे रहा है और ये अभी कुछ और दुख दायी सुचनाये देगे। धर्म का प्रचार बढ़ेगा। समाज विरोधी लोगों के लिए समय अच्छा नहीं है। जनता को महंगाई से मामुली राहत मिलने की उम्मीद है। व्यापार में वृद्धि होगी एवं सोने चांदी के भावों में तेजी से गिरावट आएगी। शेयर में भी चढ़ाव रहेगा तथा कई कंपनियों को लाभ होगा।

पंडित राजन जेटली
(ज्योतिषाचार्य)

No comments:

Post a Comment