Monday 19 November 2012

परिवार में प्यार बढ़ाने के उपाय



परिवार में प्यार बढ़ाने के उपाय
वर्तमान समय में जब लोग पारिवारिक सुख को भुलते जा रहे हैं आए दिन परिवार में क्लेश होता है। यह विवाद परिवार के किसी भी सदस्यों के बीच में हो सकता है। सास-बहू के बीच, पति-पत्नी के, भाई-भाई के बीच आदि। जब परिवार में रोज विवाद की स्थिति बनती है तो इंसान दूसरों काम भी ठीक से नहीं कर पाता। परिवार में प्रेम व सामंजस्य बढ़ाने के कुछ साधारण उपाय नीचे दिए गए हैं। इन्हें करने स
े परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ता है।
किसी महिला का उसकी सास के साथ झगड़ा होता रहता हो तो वह स्त्री पूर्णिमा की रात में खीर बनाकर चंद्रमा की किरणों में रखे और फिर वह खीर अपनी सास को खिला दे। सास-बहू में बनने लगेगी।
गृह क्लेश दूर करने के लिए गेहूं सदैव शनिवार को पीसवाएं तथा उसमें थोड़े चने अवश्य डालें।
यदि किसी महिला का ससुर उससे नाराज रहता हो तो वह महिला प्रतिदिन जल में गुड़ मिलाकर सूर्यदेव को अध्र्य दे तो उसकी यह समस्या दूर हो जाती है।
यदि किसी महिला का पति अधिक क्रोध करता हो तो उसे नीचे लिखे मंत्र का जप करना चाहिए। इससे पति का क्रोध शांत हो जाता है।
मंत्र- शान्तम् पापम्।
जब भी घर में कोई मिठाई या अन्य कोई खाद्य पदार्थ आए तो सबसे पहले भगवान को उसका भोग लगाएं। इससे परिवार में प्रेम बढ़ता है। सुख-शांति बनी रहे इसके लिए विवाहिता स्त्री को प्रतिदिन दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment