Saturday 20 October 2012

शनि से डरें नहीं



शनि न्याय के देवता यानी दण्डाधिकारी माने जाते हैं। न्याय का नाता धर्म पालन से है। क्योंकि अच्छे-बुरे कर्म न्याय का आधार होते हैं। मान्यता है कि शनि भी जगत के प्राणियों पर पाप-पुण्य कर्मों के आधार पर ही कृपा भी करते हैं व दण्डित भी। शनि का यह न्याय शास्त्रों के मुताबिक शनि की ढैय्या, साढ़े साती या महादशा के दौरान सौभाग्य, सफलता या नाकामी और दरिद्रता के रूप में दिखाई देता है।

दरअसल, शनि भक्ति जीवन में अच्छे कार्यों व सोच को अपनाने का सबक ही देती है। सद्कर्म व अच्छे विचार ही धर्म पालन के लिए अहम है। इसलिए शास्त्रों में शनि की प्रसन्नता के लिए धार्मिक कर्मकांड के अलावा बोल, व्यवहार और कर्म से जुड़ी ऐसी बातें भी कारगर बताई गई है, जिनको शनिदेव की बिना पाठ-पूजा के व्यावहारिक जीवन में अपनाना भी आसान है। यहां तक कि नास्तिक यानी ईश्वर भक्ति से दूर रहने वाले इंसान पर भी इन बातों के कारण शनि कृपा कर सफल व सौभाग्यशाली बना देते हैं।

जानते हैं शनि कृपा के लिए दैनिक जीवन में धर्म पालन से जुड़ी ये खास बातें -

सेवा - मान्यता है कि शनिदेव जरावस्था या बुढ़ापें के स्वामी है। इसलिए हमेशा माता-पिता या बड़ों का सम्मान व सेवा करने वाले पर शनि की अपार कृपा होती है। इसके विपरीत वृद्ध माता-पिता या बुजूर्गों को दु:खी या उपेक्षित करने वाला शनि के कोप से बहुत पीड़ा पाता है।

परोपकार - परोपकार धर्म का अहम अंग है। दूसरों की पर दया खासतौर पर गरीब, कमजोर को अन्न, धन या वस्त्र दान या शारीरिक रोग व पीड़ा को दूर करने में सहायता शनि की अपार कृपा देने वाला होता है।

दान - शनि भक्ति में दान का महत्व बताया गया है। दान उदार बनाकर घमण्ड को भी दूर रखता है। इसलिए यथाशक्ति शनि से जुड़ी सामग्रियों या किसी भी रूप में दान धर्म का पालन करें। अहं व विकारों से मुक्त इंसान से शनि प्रसन्न होते हैं।

क्रोध का त्याग - शनि का स्वभाव क्रूर माना गया है। किंतु वह बुराईयों को दण्डित करने के लिए है। इसलिए शनि कृपा पाने व कोप से बचने के लिए क्रोध जैसे विकार से दूर रहना ही उचित माना गया है।

सहिष्णुता - शनि का स्वरूप विकराल है। वहीं शनि को कसैले या कड़वे पदार्थ जैसे सरसों का तेल आदि भी प्रिय माना गया है। किंतु इसके पीछे भी सूत्र यही है कि कटुता चाहे वह वचन या व्यवहार की हो, से दूर रहें व दूसरों के ऐसे ही बोल व बर्ताव को द्वेषता में न बदलें यानी सहनशील बनें।

शनि से डरें नहीं
मंगलवार पंद्रह नवंबर 2011 से शनि अगले तीस महीनों के लिए तुला राशि में रहेंगे। वृश्चिक राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ है। कन्या और तुला राशि पर साढ़ेसाती चल रही है 

शनि दोष-

1.
यदि शरीर में हमेशा थकान व आलसभरा लगने लगे।
2.
नहाने-धोने से अरुचि होने लगे या नहाने का वक्त ही न मिले।
3.
नए कपड़े खरीदने या पहनने का मौका न मिले।
4.
नए कपड़े व जूते जल्दी-जल्दी फटने लगें।
5.
घर में तेल, राई, दालें फैलने लगे या नुकसान होने लगे।
6.
अलमारी हमेशा अव्यवस्िथत रहने लगे।
7.
भोजन से बिना कारण अरुचि होने लगे।
8.
सिर व पिंडलियों में, कमर में दर्द बना रहे।
9.
परिवार में पिता से अनबन होने लगे।

No comments:

Post a Comment