Thursday 6 December 2012

टोटके



टोटके

1-
सुबह उठते ही चींटियों को आटा, चीनी, शक्कर तथा बूरा आदि खिलाएं।

2-
शनिवार के दिन कच्ची धानी का सरसौं का तेल ले। इस तेल में गुलगुले तलें और किसी गरीब को दान कर दें। शनि संबंधी सभी बाधाएं शांत हो जाएंगी तथा धन लाभ होगा।

3-
यदि गोमती चक्र को लाल सिंदूर के डिब्बी में घर में रखें तो घर में धन आगमन की संभावन बढ़ती है।

4-
प्रत्येक गुरुवार को हल्दी को पानी में घोलकर पूरे घर में छींटे देने से घर में बरकत होती है।

5-
सुबह उठते ही अपने दोनों की हथेलियों को देखें तथा तीन बार चूमें। इसके बाद ही कोई काम करें।

6 -
घर के मुख्य द्वार पर सफेद आंकड़े का पौधा लगाने से उस घर में धन का अभाव नहीं रहता।

7-
सात गुरुवार तक छोटी कन्याओं को गुड़ और भीगे चनों का प्रसाद बाटें।

8-
नीचे लिखे मंत्र का विधि-विधान से जप करें-

ऊँ महालक्ष्म्यै विद्महे विष्णुपत्नीं धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्

No comments:

Post a Comment